Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, नमन प्रियेश लकड़ा के निदेशानुसार प्रखंड कार्यालय, गिरिडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें ब्लड बैंक के कर्मियों तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित थे. प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत प्रखंड के अन्य अधिकारियों/कर्मियों द्वारा रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया. रक्तदान करने वाले कर्मियों को प्रमाण पत्र देते हुए भविष्य में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान कुल 60 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया. इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी से रक्तदान करने के अपील की गई. उन्होंने…
बारिश के खलल के बीच भारत ने 51 रन तक चार विकेट गंवाए फतेह लाइव, रिपोर्टर भारतीय बल्लेबाज मुश्किल परिस्थितियों में आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने में असमर्थ रहे जिससे मेहमान टीम तीसरे क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित तीसरे दिन सोमवार को यहां पहली पारी में 51 रन तक चार विकेट गंवाकर संकट में है. बारिश के लगातार खलल के बीच कई बार खेल रुका और फिर शुरू हुआ. जसप्रीत बुमराह ने रन देकर छह विकेट चटकाए लेकिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 445 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा. ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर दो दशक पहले तक उद्यम और कारोबार में जिसका डंका बजता था, आज वह छोटे-छोटे व्यापारियों और सप्लायरों का पैसा मारने की बेइमानी पर उतर गया है. तकादा करने जाने पर पुलिस को झूठी सूचना देकर इन सप्लायरों और व्यापारियों को पुलिस केस में फंसाने का षड्य़ंत्र तक करता है. मामला बिहार स्पंज आयरन लि. चांडिल में साहू बंधु नामक दो सप्लायरों द्वारा लगभग 83 लाख रुपये के आयरन ओर की सप्लाई का है. बिहार स्पंज को आज लीज पर लेकर चलाने वाले मालिक ने इनसे 57 लाख और 26 लाख का कोयला लिया लेकिन आज तक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास करने का एक मामला एमजीएम थाने में दर्ज कराया गया है. मामले में आरोपी बालीगुमा बगान एरिया रोड नंबर 4 निवासी अंकित पांडेय को बनाया गया है. मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 14 दिसंबर की शाम 4 से 5 बजे के बीच की है. उस दिन शाम को बच्चा अचानक से रोते हुए घर पर आया. इसके बाद मां ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत गोविंदपुर, गदरा, सरजमदा, हलुदबनी और परसुडीह में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है. ठेका एजेंसी GEMENI ENTERPRISE ने अगले आदेश तक जल सप्लाई बंद कर दी है. एजेंसी के संचालक अरुण सिंह के अनुसार, उन्हें पिछले 11 महीनों से बकाया भुगतान नहीं मिला है, जिससे योजना को आगे जारी रखना असंभव हो गया है. उन्होंने इस बारे में पीएचईडी विभाग को पत्र भेजा, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोपाल मैदान में नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप शुरू पानी बंद होने से लगभग 60…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के गोपाल मैदान में नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप की शुरुआत सोमवार को हुई. आगामी 20 दिसंबर तक यह चैंपियनशिप चलेगा, इसमें रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड खेले जा रहे हैँ. इसमें कुल 42 यूनिट शामिल हैं जिसमें तक़रीबन 900 खिलाड़ी शामिल हैं. देश के कई पदक विजेता खिलाड़ी इसमें शामिल हो रहे हैँ. इस चैंपियनशिप में जो टॉप 8 टीम होंगे वो नेशनल गेम्स के लिए चयनित होंगे, जिसमें कुल 64 खिलाड़ी होंगे. फ़रवरी माह में नेशनल गेम्स होना है जहां इन्हे खेलने का मौका मिलेगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में कचरा उठाव की समस्या…
फतेह लाइव, रिपोर्टर मानगो क्षेत्र में कचरा उठाओ की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और इस संबंध में उपायुक्त से शिकायत की. साथ ही साथ समस्या का हल नहीं होने पर एमएनऐसी के घेराव की चेतावनी दी. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने वर्तमान विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रति बिल्कुल गंभीर नहीं हैं. एनजीपी में जाने से पूर्व उनके द्वारा कचरा उठाओ की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई. इसे भी पढ़ें : Giridih : रोटरी नेत्र चिकित्सालय में सात दिवसीय योग शिविर शुरू पार्टी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सोमवार सुबह 6:30 से 8 बजे तक रोटरी गिरिडीह द्वारा सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन रोटरी नेत्र चिकित्सालय में किया गया. इस सात दिवसीय शिविर का विधिवत शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. बताया गया कि इस शिविर में भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह द्वारा लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा. शिविर के प्रथम दिन मुख्य रूप से रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, शिविर संयोजक देवेंद्र सिंह. डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, अमित गुप्ता, जगजीत कौर, त्रिलोचन कौर सहित कई रोटरी के सदस्यों ने भाग…
उनकी जीत के साथ-साथ झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन गिरिडीह जिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा के अगुवाई में स्थानीय सदर विधायक सह कैबिनेट मंत्री झारखंड सरकार सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर उनकी जीत के साथ-साथ झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर पर उन्हें शॉल, बुके देकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया. गौरतलब है कि झारखंड की पिछली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन चाइल्ड केयर लीव हेल्थ इंश्योरेंस जैसे कई सौगात देने का काम किया था इसके…
शहर को जाम मुक्त रखने में सभी का सहयोग अपेक्षित जिला प्रशासन के साथ परस्पर भागीदारी निभायें शहरवासी – एसडीएम फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से लगातार चौथे दिन अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में नो पार्किंग जोन में जांच अभियान चलाया गया. साकची गोलचक्कर और आसपास के क्षेत्रों में चलाए गए इस जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों को नो पार्किंग जोन में वाहन नहीं खड़े करने को लेकर सख्त हिदायत दी गयी. अनुमंडल पदाधिकारी ने शहरवासियों से अपील करते हुए…
