Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने आईजी अखिलेश झा एवं एसपी कौशल किशोर के समक्ष अपनी बातें को प्राथमिकता से रखा. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि जिस तरीके से एसपी ऑफिस, अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में शिकायतकर्ता अगर आवेदन देते हैं तो आवेदन लेने के पश्चात उसकी प्राप्ति रसीद या रिसीविंग दी जाती है. मगर जमशेदपुर के कई थानों में शिकायतकर्ता द्वारा आवेदन देने के बाद भी थाना से रिसीविंग नहीं दी जाती है. जिसके चलते शिकायतकर्ता को काफी परेशानियों का सामना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर नये साल के जश्न को लेकर एक ओर जहां लोग तैयारी में जुट गए हैं. वहीं गिरिडीह पुलिस भी नए साल के आगमन को लेकर जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों में सैलानियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर विशेष ध्यान दे रही है. इसी क्रम में मंगलवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार गिरिडीह के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार उसरी फॉल और खंडोली का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. इस दौरान उनके साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी पुलिस जवानों के साथ मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान एसपी…
तपन दे और महेश बियानी कोषाध्यक्ष बने फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार को माताजी आश्रम प्रांगण में आश्रम के ट्रस्टी, सदस्य और भक्तजनों के बीच एक जरूरी बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता ट्रस्टी बोर्ड के सचिव रघुनंदन बनर्जी ने की. बैठक के पूर्व आश्रम के ट्रस्टी दुलाल मुखर्जी ने उपस्थित भक्तजनों का स्वागत किया. उसके बाद बैठक शुरू हुई. बैठक में आश्रम के संचालन समिति का पुनर्गठन किया गया जो रघुनंदन बनर्जी ने पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया. संचालन समिति का संरक्षक सुनील कुमार दे और शंकर चंद्र गोप को बनाया गया जबकि सलाहकार मोहितोष मंडल, सुधांशु शेखर मिश्र,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत मां पहाड़ी अपार्टमेंट निवासी सुमन मंडल के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. इस घटना में चोरों ने नगद समेत आभूषणों पर हाथ साफ किया है. घटना मां पहाड़ी अपार्टमेंट के चौथे तल पर हुई, जब घर के मालिक बाहर गए हुए थे. बोकारो से लौटने के बाद घर का ताला टूटा हुआ पाया और नगदी के साथ सोने के आभूषण गायब मिले. जानकारी मिलने पर परसुडीह थाना के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा आयोजित चौथी इंटर यूनियन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार सुबह 9:00 बजे होने जा रहा है. टेल्को वॉलीबॉल स्टेडियम में इसका उद्घाटन टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी, जीएम संजय सिन्हा, जी एम एके दास, ई आर हेड सौमिक रॉय के साथ-साथ एडमिनिस्ट्रेशन हेड वीएन सिंह, टाउन हेड रजत सिंह एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह के साथ-साथ टूर्नामेंट में भाग लिए हुए अन्य यूनियनों के अध्यक्ष व महामंत्री सम्मिलित होंगे. विश्व विख्यात मजदूर नेता स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास के जयंती के अवसर पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर टेल्को के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर के 7वीं कक्षा के छात्र विक्की कुमार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ऊर्जा मेला में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. ज्ञात हो की अलीग एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी एवं टाटा पावर द्वारा आयोजित ऊर्जा मेला में जिला स्तरीय ऊर्जा मेला में विक्की कुमार को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था साथ ही राष्ट्रीय ऊर्जा मेला में इनका सिलेक्शन हुआ था जहां विक्की कुमार ने ऊर्जा से संबंधित ड्राइंग बनाई और उन्हें दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ. इस जीत के साथ ही विक्की कुमार ने विद्यालय का नाम रोशन किया. विद्यालय की प्राचार्य प्रिया कुमारी…
सतनाम सिंह गंभीर की याचिका पर सिख दंगा आयोग ने की थी अनुशंसा फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने बताया कि फेडरेशन द्वारा 1984 सिख दंगा पीड़ित परिवारों को इंसाफ़ दिलाने के लिए उच्च न्यायालय रांची में एक जनहित याचिका दायर की गई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था. हज़ारीबाग़ निवासी बलवंत सिंह 1984 दंगों के बाद परिवार समेत जम्मू चले गए थे. उन्होंने एक सदस्यीय आयोग के पास एक याचिका देकर दंगों में हुए नुक़सान की जानकारी दी और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की सेवा आखिरकार बहाल कर दी गई है. ठेकेदार एजेंसी जेमिनी इंटरप्राइजेज को बकाया भुगतान को लेकर आवश्यक आश्वासन मिलने के बाद जलापूर्ति फिर से शुरू की गई. इस राहत के लिए क्षेत्र के हजारों निवासियों ने राहत की सांस ली है. भाजपा नेता अंकित आनंद ने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया. अंकित आनंद ने कहा, “मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए समाधान की दिशा में ठोस पहल करने के लिए सभी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर संत जेवियर इंग्लिश स्कूल, बर्मामाइंस शाखा के प्रांगण में प्रथम खेल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, विशिष्ट अतिथि अवधेश गिरी (चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर- ए.एस. कंस्ट्रक्शन सह सामाजिक कार्यकर्ता), नीरज सिंह (बिजनेसमैन एवं सामाजिक कार्यकर्ता), नितेश कुमार (सीएओ, पी एंड एम मॉल हाइटेक सिटी सेंटर), केदार गोस्वामी (सेवानिवृत्त झारखंड पुलिस), अमित शर्मा (सामाजिक कार्यकर्ता), विद्यालय की चेयरपर्सन लूसी सिंह, विद्यालय प्रबंधक सुशील सिंह, विद्यालय सचिव सौरव गिरी एवं सभी अभिभावक गण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भागवत कथा का हुआ समापन, गीता पर माथा टेक महिलाओं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर मंगलवार को जागर्स पार्क में 10 दिसंबर से हो रहे भागवत कथा संपन्न हो गया. उक्त अवसर पर कथावाचक पंडित पवन कृष्ण गौतम ने कहा कि इस क्षेत्र की महिलाएं पुरुष बड़े ही श्रद्धालु है उनका भगवान श्री कृष्ण के प्रति प्रेम अथाह है भगवान अखंड नायक श्री राधे रानी महराज के दिव्य दर्शन और उनके प्रति भक्ति के भाव से मै भी विभोर हो गया. इससे पूर्व भगवान श्री वामन अवतार, भगवान श्री परशुराम अवतार, भगवान श्री राम अवतार, भगवान श्री कृष्ण अवतार के साथ भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला के साथ गोवर्धन पूजा, गोपियों…
