Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर सोनारी थाना क्षेत्र में 6 सितंबर 2011 में हुई शशि पासवान की हत्या मामले में सुनवाई कर रहे एडीजे-4 आनंद मनी त्रिपाठी की अदालत ने बुधवार को आरोपी लखिंनद्र महतो (निर्मल नगर दोमुहानी जालिया बस्ती) को उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही दस हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है. आरोपी लखिंनद्र इस मामले से फरार चल रहा था. इससे पूर्व तत्कालीन न्यायाधीश राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने मामले अन्य आरोपी बाबू सरदार, विकास लोहार, निरंजन महतो, रवि दास, बासू बागती और भकलू लोहार को 17 नबंवर 2023 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा भोजन वितरण का हिस्सा बन समाजसेवी नेहाल नासिर, तरुण कुमार चौहान और भरत लाल ने अपने हाथों से एमजीएम अस्पताल में भर्ती मरीजों के रिश्तेदार, अटेंडर, अभिभावक के बीच रात्रि का भोजन वितरण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से सेब, केला, ब्रेड, फ्रूट केक एवं बच्चों के लिए चॉकलेट बांटा गया. आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर मौजूद नेहाल नासिर, तरुण कुमार चौहान एवं भरत लाल ने इस अवसर पर खुद को बहुत गौरवांवित महसूस किया. उन्होंने ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना की और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार मिश्रा के पिता स्वर्गीय सुरेश मिश्रा पंचतत्व में विलीन हो गए. पार्वती बर्निंग घाट में मुखाग्नि आनंद मिश्रा ने दी. इससे पूर्व कदमा गणेश वाटिका स्थित आवास से निकली अंतिम यात्रा में पुलिस विभाग के अधिकारी, पत्रकार, विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए और पार्थिव देह को श्रद्धासुमन अर्पित किया. परिवार के अभिभावक शिक्षाविद् दिनेश कुमार मिश्रा तथा छोटे बेटे अजीत कुमार मिश्रा ने दुख की घड़ी में संवेदना जाहिर करने वालों के प्रति आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : Giridih :…
उपायुक्त ने जिले के पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों संग की बैठक फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिला अंतर्गत चौकीदार संवर्ग के पद पर सीधी भर्ती हेतु लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक माप, शारीरिक जांच और दौड़ दिनांक 05 दिसंबर, 06 दिसंबर तथा 07 दिसंबर को गिरिडीह स्टेडियम, मुफस्सिल थाना के नजदीक में रॉल नंबर वाइज निर्धारित है. इसी के निमित्त अभ्यर्थियों के शारीरिक माप, शारीरिक जांच और दौड़ के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के वरीय पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों…
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर शहर के बोडो स्थित एक गोदाम में बुधवार अहले सुबह भीषण आग लग गई. जिसकी वजह से वहा अफरा-तफरी का माहौल बन गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर करीब साढ़े 8 बजे सुबह आग पर काबू पाया जा सका. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाया गया. बताया गया कि आग तेजी से गोदाम में फैलती गई और धीरे-धीरे भीषण रूप ले लिया. हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. यह गोदाम आबादी से थोड़ा हटकर है. इस…
मंत्री पद के लिए कांग्रेस आलाकमान की लगी मुहर विधायक दल के नेता को नहीं मिलेगा पद फतेह लाइव, रिपोर्टर हेमंत सरकार के कैबिनेट का विस्तार पांच दिसंबर को होगा. कांग्रेस कोटे से मंत्री पद के लिए पार्टी के आलाकमान ने अपनी मुहर लगा दी है. बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में केशव महतो ने कहा कि मंत्री पद के लिए सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है. पार्टी के विधायक दल के नेता को मंत्री पद नहीं मिलेगा. पूर्व की सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर खरमास 2024 – इस साल दिसंबर के महीने में खरमास 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है. सूर्य देव के वृहस्पति की राशि में गोचर करने के साथ खरमास की शुरुआत होगी. खरमास का समापन 14 जनवरी, 2025 को होगा. मान्यताओं की मानें तो गुरु की राशि मीन या धनु में सूर्य के विराजमान रहने पर गुरु ग्रह की शक्तियां कम हो जाती है. ज्योतिष विद्या के अनुसार, भाग्य के कारक गुरु ग्रह माने जाते हैं. ऐसे में खरमास के समय कोई भी शुभ काम करने पर शुभ फल प्राप्त नहीं होता. इसी कारण खरमास में शुभ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड में इस साल हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट भी किया है. आने वाले दिनों में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है. इस दौरान सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा. छह और सात दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ होगा. इसे भी पढ़ें : Amritsar : गोल्डेन टेंपल में सुखबीर बादल पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने किया नाकाम अगले दो दिनों के अंदर दिखने लगेगा ठंड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर अमृतसर के प्रसिद्ध गोल्डन टेंपल में बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता सुखबीर सिंह बादल पर एक जानलेवा हमला हुआ. हालांकि हमले को नाकाम कर दिया गया और वे बाल-बाल बच गए. इस घटना में अमृतसर पुलिस ने एएसआई जसबीर सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हमले को विफल कर दिया. गौरतलब है कि सुखबीर सिंह उस समय मंदिर के प्रवेश द्वार पर सेवादार के रूप में सेवा कर रहे थे. हमलावर की पहचान खालिस्तानी आतंकी नरायण सिंह चौरा के रूप में हुई है. चौरा ने सुखबीर सिंह पर गोली चलाने की कोशिश की,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंझारी प्रखण्ड के पिलका गाँव स्थित पीएम अपग्रेडेड उच्च विद्यालय परिसर में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर आदिवासी मार्शल समिति और नई जिंदगी परिवार तथा वीवीडीए झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा. यह जानकारी पिलका ग्राम पंचायत की मुखिया विनिता मार्डी और समाजसेवी छोटे कुंटिया ने संयुक्त रुप से दी है. शिविर का विधिवत् उद्घाटन स्थानीय झामुमो विधायक निरल पूर्ती के हाथों से किया जाएगा. वहीं ट्राईबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर जमशेदपुर निवासी 75 बार के आदिवासी रक्तदाता राजेश मार्डी ने बताया कि यह शिविर जमशेदपुर ब्लड सेंटर…
