Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन को कुहासा के नाम पर रद्द किए जाने का किया विरोध जम्मू तवी एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेल मंत्रालय द्वारा टाटानगर से अमृतसर चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को कुहासा का बहाना बनाकर 2 दिसंबर से दो महीने तक रद्द किए जाने का सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन किया गया. साथ ही टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अभिषेक सिंघल को एक ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के अंदर इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और दुर्व्यवहार के साथ-साथ हिंदू देवी देवताओं के मंदिर को क्षतिग्रस्त करने जैसे सूचनाओं पर हिन्दू समाज सड़क पर उतर उनके सुरक्षा की मांग करने जमशेदपुर समाहरणालय पर पहुंचे. उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, ललन झा, अरूप मल्लिक, संतोष सिंह, संगीता कुमारी, सौरभ राहुल सिंह, प्रवीण प्रसाद, मंजीत सिंह, मुकेश प्रसाद, रवि कुमार, शिवा शेखर सहीस, राजेश सिंह, शुभम कुमार के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. मीडिया से बातचीत में सहीस ने बताया कि इतने गंभीर विषय पर देश को एकजुट होना चाहिए. इसे…
एचसीएल के इतिहास में पहली बार 50 से ज्यादा पूर्व अधिकारियों का हुआ जुटान. फतेह लाइव रिपोर्टर एक्स एग्जीक्यूटिव ऑफ एचसीएल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को आईसीसी मऊभंडार के कॉपर क्लब सभागार में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 50 से ज्यादा पूर्व अधिकारियों का पुनर्मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डीएन वर्मा, महासचिव राजीव आहूजा और उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईसीसी के पूर्व अधिकारी व एक्सएलआरआई जमशेदपुर आईआईएम कोझिकोड में प्राध्यापक रह चुके डीके सिंहा उपस्थित रहे. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद पूर्व अधिकारियों ने बुके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर युवा संस्था (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) और विमेन गेनिंग ग्राउंड कंसोर्टियम, क्रिया नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, विशेषकर ऑनलाइन हिंसा और वन स्टॉप सेंटर में डीएलएसए की भूमिका पर गहन चर्चा हुई. यह कार्यशाला 16 दिवसीय अभियान के तहत आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य असमानता को दूर कर समानता लाना और सभी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है और क़ानूनी न्याय की प्रक्रिया को सुगम बनाना. इस कार्यशाला का उदघाटन संयुक्त रूप से डालसा सचिव राजेन्द्र प्रसाद, राजेश श्रीवास्तव, योगिता कुमारी, प्रीति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के कालिकापुर में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आगमन दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम गांव के ग्राम प्रधान सुबल चंद्र भकत ने दीप प्रज्वलित कर आगमन दिवस का शुभारंभ किया. डॉ हिमांशु भकत ने नेताजी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. आज ही के दिन 5 दिसंबर 1939 को नेताजी ने कालिकापुर में विशाल जन सभा को संबोधित किए थे. उनका धालभूम क्षेत्र से काफी लगाव था. अपने दादाजी स्वर्गीय कमल लोचन भकत से सुनी पुरानी बातों को याद करते हुए शिक्षक अनुपम कुमार भकत ने बताया कि 5 दिसंबर 1939 को जमशेदपुर से फोर्ड कार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सैकड़ों लोग गुरुवार को सड़कों पर उतर आए. साकची आमबगान से लेकर जिले के उपायुक्त कार्यालय तक पैदल आक्रोश रैली निकाली गई. इस रैली में हिंदू संगठनों के साथ विभिन्न समाजों और राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए. उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने घेराव किया और कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर कड़ा कदम उठाने की मांग की गई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सांसद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सांसद बिद्युत बरण महतो ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान बहरागोड़ा एवं घाटशिला के दो महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में वार्ता की. उन्होंने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र जमशेदपुर के बहरागोडा के झारिया मोड़ स्थित कालियाडिगा चौक, जिसे त्रिवेणी संगम स्थल के नाम से जाना जाता है, तीन राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा का मिलन स्थल है. यहाँ से फोरेस्ट गेस्ट हाउस से माटिहान चौक तक दोनों सर्विस रोड की लंबाई 4-4 किलोमीटर है और इन सर्विस रोड का कालीकरण किया गया है. किन्तु, यहां की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के मछली बाजार में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण तीन दुकानों में आग लग गई. आगलगी कि इस घटना में दुकानदार को लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है. गुरुवार तड़के दुकानदार सोनू को घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने फोन पर दी. सोनू ने बताया कि बुधवार की रात काम खत्म होने के बाद वह दुकान बंद कर घर चला गया था. सुबह कुछ लोगों ने फोन कर उसे दुकान में आग लगने की जानकारी दी. इस घटना में दुकान में रखी मछलियां जिंदा जल गई जबकि नगद रुपए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर अपर समाहर्ता गिरिडीह ने अपने कार्यालय में राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मुख्य रूप से राजस्व, नीलामपत्र वाद एवं दाखिल-खारिज के लंबित मामलों से सम्बंधित किये जा रहे कार्यों के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गयी. इसमें मुख्य रूप से अंचलवार राजस्व वसूली, ऑनलाईन दाखिल खारिज मामलों, अवैध जमाबंदी सहित अन्यान्य विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की गई. बैठक के दौरान अपर समाहर्ता द्वारा राजस्व संग्रहण सहित अन्य संबंधित मामलों का विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए संबंधित मामलों पर उचित कारवाई करने के निर्देश दिया. साथ ही मासिक राजस्व वसूली की समीक्षा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर डीआरडीए सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में पीएम आवास योजना व मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को बेहतर कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप आवास योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करते हुए ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं को गति के…
