Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

मंत्रीमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों को डॉ. अजय ने दी बधाई फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंत्रीमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मौके पर डॉ. अजय ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन की सरकार झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की आकांक्षाओं एवं उम्मीदों को पूरा करने के साथ ही राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी. यह सरकार राज्य की गरीब, महिला एवं युवाओं के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. आने वाले दिनों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरीडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू को हेमंत सरकार में मंत्री बनाए जाने की खुशी बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो कार्यालय में जोरदार तरीके से मनाई गई. इस दौरान जेएमएम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाइयां दी. मौके पर आतिशबाजी भी की गई. मंत्रिमंडल में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को भी जगह मिलने के बाद जिले भर में खुशी का माहौल है. झामुमो के पार्टी कार्यालय में सुदिव्य कुमार सोनू को मंत्री बनाए जाने के बाद जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे…

Read More

परियोजना निदेशक, आईटीडीए ने समाहरणालय से 50 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला उ‌द्यान कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड के तत्वावधान में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत 50 किसानों को इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के लिए एक सप्ताह के प्रायोजित एक्सपोजर विजिट हेतु रवाना किया गया. परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी द्वारा  समाहरणालय से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस अवसर पर जिला उ‌द्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा और राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तकनीकी विशेषज्ञ अनिल चौरसिया व अन्य उपस्थित थे. किसानों को ट्रेन द्वारा नोएडा के लिए भेजा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत दूसरा टेस्ट मैच से एडिलेड में 6 दिसंबर से  खेला जाएगा. ये मैच डे-नाइट होगा और इसमें पिंक बॉल का इस्तेमाल होगा. पर्थ में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम की निगाहें एडिलेड में 4 साल पुराना बदला चुकता करने पर होगी. साल 2020 में एडिलेड में ही पिंक-बॉल टेस्ट खेला गया था. भारतीय टीम उस मैच में 36 रन पर आउट हो गई थी. हालांकि, वह सीरीज जीतने में सफल रही थी. भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में आत्मविश्वास से लबरेज होकर मैदान पर उतरेगी. आत्मविश्वास इसका कि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना के थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने आने वाले नव वर्ष तथा बढ़ती  जा रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर हल्दीपोखर बाजार परिसर में छोटे बड़े वाहन चालकों को बुलाकर नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान कई संख्या में वाहन चालक उपस्थित रहे. कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने बहन चालकों से कहा कि नशा कर वाहन न चलाएं. नशा कर वाहन चलाने से अपना एवं साथ यात्रियों का भी जान जोखिम में रहता है. नशा से जितनी हो सके दूर रहे एवं सुरक्षित जीवन जिएं. सुरक्षित यात्रा के लिए…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त, पवन कुमार द्वारा आरपीएफ को महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सहायता के लिए उचित दिशा निर्देश मिले हुए हैं उसी क्रम में गुरुवार को ट्रेन 13352 (एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस) के मुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ मुरी और मेरी सहेली टीम ने ऑपरेशन “मातृ शक्ति” के तहत एक गर्भवती महिला को देखा. फिर मुरी के सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को इसके लिए मेसेज भेजा गया. मौके पर मौजूद मेरी सहेली टीम ने उक्त महिला को प्रारंभिक सहायता प्रदान की. बाद में मुरी रेलवे के स्वास्थ्य अधिकारी ने उस महिला…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार वृहस्पतिवार को हुआ. इसके तहत 11 मंत्रियों ने मंत्रपद की शपथ ली. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने महेशपुर से झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी को झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलायी. 28 नवंबर को सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद झामुमो के वरिष्ठ विधायक मरांडी को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था. मरांडी के शपथ के बाद कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ, हफीजुल हसन (जेएमएम) और कांग्रेस की दीपिका…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर कल्याण ज्वेलर्स के शो रूम का बुधवार को गिरिडीह शहर के जिला परिषद चौक के समीप विधिवत रूप से उद्धघाटन हुआ. उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री करिश्मा कपूर पहंची. इस दौरान करिश्मा कपूर की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कल्याण ज्वेलर्स के ग्रेंड ओपनिंग के मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा कि यह गौरव की बात है कि गिरिडीह शहर में कल्याण ज्वेलर्स का शोरूम खुल गया है. पूरे देश…

Read More

किसानों के सवाल पर फॉरवर्ड ब्लॉक का किसान कन्वेंशन 8 को फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड सरकार के उपेक्षित रवैए के कारण झारखंड के किसानों को अपना धान औने-पौने दाम पर बेच देना पड़ रहा है. इससे पहले से ही जर्जर किसानों की माली हालत और भी कमजोर हो रही है. इसलिए बिना देर किए सरकार को एमएसपी पर किसानों का धान नकद भुगतान के साथ खरीदने की व्यवस्था करनी चाहिए. उक्त बातें फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने जारी एक प्रेस बयान में कही. उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिला अंतर्गत गांडेय-बेंगाबाद व गिरिडीह प्रखंड इलाके के किसानों को 15 से…

Read More

ऑनलाइन गेमिंग के लत में हुई थी छत्तीसगढ़ के युवक से दोस्ती युवक के तलाश में जोर शोर से जुटी पुलिस फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती निवासी 19 वर्षीय सोमा साव ने आदित्यपुर टोल ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार को सोमा का शव बरामद कर लिया गया. युवती को ऑनलाइन गेम बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया खेलने का शौक था. इसी गेम के दौरान उसकी छत्तीसगढ़ के एक युवक से दोस्ती हुई थी, जो बाद में उसकी डिप्रेशन का कारण बन गया. सोमा के पिता प्रवीण साव ने बताया कि सोमा पोखारी स्थित नेताजी…

Read More