JAMSHEDPUR : BIG-BREAKING : 19 वर्षीय छात्रा ने कदमा टॉल ब्रिज से कूदकर की जीवनलीला समाप्त

SHARE:

  • ऑनलाइन गेमिंग के लत में हुई थी छत्तीसगढ़ के युवक से दोस्ती
  • युवक के तलाश में जोर शोर से जुटी पुलिस

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती निवासी 19 वर्षीय सोमा साव ने आदित्यपुर टोल ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार को सोमा का शव बरामद कर लिया गया. युवती को ऑनलाइन गेम बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया खेलने का शौक था. इसी गेम के दौरान उसकी छत्तीसगढ़ के एक युवक से दोस्ती हुई थी, जो बाद में उसकी डिप्रेशन का कारण बन गया. सोमा के पिता प्रवीण साव ने बताया कि सोमा पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती थी. सोमवार दोपहर 11 बजे कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी. जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया. सोमा ने बताया कि वह मानगो के ट्रैफिक जाम में फंसी है और जल्द ही घर लौटेगी. इसके कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शशि पासवान हत्याकांड के आरोपी लखिंनद्र महतो को उम्रकैद, दस हजार जुर्माना भी लगाया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परिजनों ने सोमा के दोस्तों से संपर्क किया, तब पता चला कि वह कॉलेज गई ही नहीं थी. परेशान परिजनों ने कदमा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मंगलवार सुबह कदमा पुलिस ने सूचना दी कि टोल ब्रिज के नीचे एक युवती का शव मिला है. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सोमा के रूप में की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने किया भोजन वितरण

सोमा के पिता प्रवीण साव ने बताया कि उनकी बेटी ऑनलाइन गेम खेलने की शौकीन थी. गेम खेलते हुए उसकी दोस्ती छत्तीसगढ़ के एक युवक से हुई थी, जिससे वह अक्सर फोन पर बात करती थी. कुछ दिनों से सोमा मानसिक तनाव में थी. परिवार को आशंका है कि वही युवक के कारण सोमा डिप्रेशन में चली गई और आत्महत्या जैसा कदम उठाया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. परिजनों से मिले बयान और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस छत्तीसगढ़ के उस युवक से भी संपर्क साधने की कोशिश कर रही है, जिससे सोमा की दोस्ती थी.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें