WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : चौकीदार संवर्ग के अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा 5 दिसंबर से

SHARE:

  • उपायुक्त ने जिले के पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों संग की बैठक

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिला अंतर्गत चौकीदार संवर्ग के पद पर सीधी भर्ती हेतु लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक माप, शारीरिक जांच और दौड़ दिनांक 05 दिसंबर, 06 दिसंबर तथा 07 दिसंबर को गिरिडीह स्टेडियम, मुफस्सिल थाना के नजदीक में रॉल नंबर वाइज निर्धारित है. इसी के निमित्त अभ्यर्थियों के शारीरिक माप, शारीरिक जांच और दौड़ के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के वरीय पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें : Giridih : गिरिडीह के बोडो स्थित प्लाइवुड की गोदाम में लगी भीषण आग

Gambhir Car Associate Motion Ads

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त दौड़ कराना हम सभी की जिम्मेदारी है. चौकीदार के पद पर नियुक्ति को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर गहनता पूर्वक विचार-विमर्श किया. कहा गया कि कड़ी सुरक्षा व निगरानी के बीच अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी. वहीं सुबह पांच बजे से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों एवं ड्यूटी में तैनात सरकारी कर्मियों के अलावा किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगा. आयोजन स्थल पर किसी भी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी वर्जीत रहेगी.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : पांच दिसंबर को होगा हेमंत सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार

दौड़ में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा कोई एक पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आयेंगे. प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी करायी जायेगी. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्था रहेगी. आकस्मिक सेवा में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेगी. बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह और डुमरी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर