Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Bokaro : बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधायक ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

SHARE:

फुसरो में निकला मुहर्रम का जुलूस, युवाओं की टोली ने किया खेल प्रदर्शन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  

बोकारो जिला के हद में फुसरो में मुहर्रम को लेकर कई स्थानों में जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल युवकों की टोली द्वारा हैरत अंगेज खेल का प्रदर्शन किया गया और लाठीयां भांजी गई, साथ ही आग के खेल का भी प्रदर्शन किया गया। फुसरो में ‌खेल प्रदर्शन के दौरान कई खिलाड़ी आपस में भिड़े, जिसे गणमान्य जनों तथा स्थानीय पुलिस की मदद से शांत कराया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर करगली बाजार स्थित सदर इमाम बाड़ा में मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो ‌विधायक कुमार जयमंगल सिह‌‌ उपस्थित थे। विधायक ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुराना‌ विडिओ‌‌ आफिस चौक में बनाये गए मिनी कंट्रोल रूम से‌ अधिकारियों द्वारा हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, तो शहर के विभिन्न चौक – चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान को तैनात किया गया था।

मौके पर बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, बेरमो अंचल पुलिस निरीक्षक नवल किशोर सिंह, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह सहित तमाम प्रशासनिक महाकमा एवं राजनीतिक दलों के नेतागण मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर