WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर

SHARE:

  • गोमिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर, पुलिस ने शुरू की जांच

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग स्थित जूनियर डीएवी पब्लिक स्कूल के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. 35 वर्षीय मुकेश यादव अपने ससुराल हजारी पंचायत के अम्बा टोला से बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मुकेश यादव ढेंढे गांव के निवासी हैं और अपने ससुराल से आम लेकर आ रहे थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर एम्बुलेंस और पुलिस को सूचित किया. घायल को तुरंत गोमिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : AajKaRashifal : 13 जून 2025 राशिफल, जानिए किसका दिन रहेगा शानदार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सदर बोकारो अस्पताल पहुंचने पर मुकेश यादव की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस चश्मदीदों से बयान लेने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है ताकि दुर्घटना के कारण का पता लगाया जा सके. प्रशासन भी इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द वाहन चालक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर