WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : कांग्रेस पार्टी ने पोटका ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को सशक्त बनाने की पहल की

SHARE:

  • जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे और जिला महासचिव अजय मंडल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रखंड दौरा, संगठन विस्तार पर जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे एवं जिला महासचिव अजय मंडल ने पोटका ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रयास शुरू किया है. गुरुवार को दोनों नेताओं ने पोटका प्रखंड का दौरा कर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पार्टी का विस्तार तेजी से किया जा रहा है. पोटका ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी के जिला और प्रखंड अध्यक्ष के साथ-साथ जिला परिषद क्षेत्र अनुसार मंडल कमेटी का गठन किया गया है. अब पंचायत कमेटी गठित करने के लिए गांवों का दौरा किया जा रहा है, जो पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला मुख्य चौक स्थित मोबाइल दुकान से 90 मोबाइल और ₹50000 नगद चोरी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे ने प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संविधान बचाओ आंदोलन चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पार्टी के नेता राहुल गांधी ने जाति जनगणना की मांग उठाई थी, जिससे केंद्र सरकार को इस पर सहमति देनी पड़ी. लेकिन सरना धर्म कोड लागू करने में सरकार अड़चन बना रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर हाल में सरना धर्म कोड लागू करवाएगी. साथ ही कांग्रेस पेसा कानून लागू करने की भी पक्षधर है, जो ग्राम सभाओं को मजबूत बनाएगा और गांवों के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा.

इसे भी पढ़ें : AajKaRashifal : 13 जून 2025 राशिफल, जानिए किसका दिन रहेगा शानदार

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा झूठे राष्ट्रवाद की राजनीति कर रही है, जबकि जनता अब उनकी कथनी और करनी में फर्क समझ चुकी है. इस अवसर पर कई वरिष्ठ पार्टी नेता जैसे सुबोध सिंह सरदार, प्रखंड अध्यक्ष सौरव चटर्जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदिनी सिंह, मुकेश झा, उदयनाथ मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे. कांग्रेस पार्टी पोटका ग्रामीण क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर