Breaking News
Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bollywood Actor Case In Jamshedpur : सलमान खान से पांच करोड़ रंगदारी मांगने वाले आरोपी को मुंबई ले गई महाराष्ट्र पुलिस, देखें – Video 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये मांगने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को साकची थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपी शेख हुसैन को मुंबई और जमशेदपुर पुलिस ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। इधर, गुरुवार को मुंबई पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद जमशेदपुर कोर्ट में प्रस्तुत किया और अपने साथ मुंबई ले गई।

कोर्ट ने पुलिस को 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है। आरोपी शेख हुसैन सब्जी बेचने का काम करता है। पुलिस ने उस मोबाईल को भी जब्त किया है, जिससे मैसेज कर रंगदारी मांगी गई थी। 

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

टीवी में खबरों को देख मांगी रंगदारी 

शेख हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी बेचकर गुजारा करता है। बीते कई दिनों से टीवी पर लॉरेंस बिस्नोई द्वारा सलमान खान की हत्या कराने की खबरें चल रही थी। वह इन्हीं खबरों को देखा करता था। उसने सोचा की इसी बहाने वह सलमान खान से रंगदारी मांगने का मैसेज कर मामले को तूल पकड़ा सकता है। उसने इंटरनेट पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का नंबर सर्च किया और मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा संदेश भेज दिया जिसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया। 

16 अक्टूबर को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज मिलने के बाद से ही पुलिस रेस थी। पुलिस लगातार नंबर को ट्रेस कर रही थी, पर नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मिली जानकारी पर जमशेदपुर से एसएसपी किशोर कौशल से संपर्क किया और रविवार को जमशेदपुर पहुंची। सोमवार को पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी भी की पर कुछ हाथ नहीं लगा। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हुसैन ने अपना सिम भी तोड़ दिया था।  

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी थी रंगदारी 

बता दे कि मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को वाट्सएप पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। इस धमकी भरे मेसेज में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये मांगे गये। इस मैसेज के माध्यम से जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का सलमान के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने का भी दावा किया गया था। संदेश भेजने वाला व्यक्ति लारेंस बिश्नोई गैंग का करीबी होने का दावा कर रहा था। संदेश में कहा गया था कि संदेश को हल्के में मत लीजिए, अगर सलमान खान को जिंदा रहना है और लारेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करनी है, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान की स्थिति बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर