Breaking News
Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Chakradharpur : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखण्ड प्रांत ने चक्रधरपुर में किया बैठक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखण्ड प्रांत का चक्रधरपुर नगर में बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में मूल रूप से ABGP के प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति द्वारा ग्राहकों के मध्य जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया. बैठक में एमआरपी नीति के संबंध में चर्चा की गई. आपसी विचार-विमर्श के दौरान इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि देश में MRP नीति न होने के कारण ग्राहक को लागत मूल्य से बहुत अधिक मूल्य देकर सामान लेना पड़ता है. इस शोषण से मुक्ति हेतु ग्राहक पंचायत के द्वारा MRP नीति बनाने हेतु देशव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 25 मई को मतदाताओं पर मेहरबान हो सकता है मौसम

Gambhir Car Associate Motion Ads

शुद्ध के युद्ध में लोगों को जागरूक होने की जरूरत

बैठक में खाद्य पदार्थ में मिलावट के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि विगत मार्च माह में ग्राहक पंचायत के द्वारा पूरे देश में दूध में मिलावट संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया. यह दुखद है कि खाद्य पदार्थ में मिलावट के कारण शुगर, कैंसर और पाचन तंत्र से संबंधित घातक बीमारी से लोग ग्रसित हो रहे हैं. संगठन का विशेष अभियान शुद्ध का युद्ध में लोगों को जागरूक होने की अपील किया जाता है. पश्चिम सिंहभूम में भी तेजी से मिलावटी और नकली पदार्थों का विशेषकर दूध, तेल, चिप्स, चॉकलेट साबुन का बाजार बढ़ रहा है. एक्सपायरी तिथि पार होने पर भी धड़ल्ले वस्तुओं की बिक्री की जा रही है. इस पर रोक लगाने के लिए खाद्य पदार्थ में मिलावट से संबंधित ज्ञापन स्थानीय शासन-प्रशासन को भी सौंपा गया है. किंतु जब तक अपने पैसे देकर खरीद करने वाला ग्राहक जागरूक नहीं होता अनुचित व्यापार करने वालों पर अंकुश नहीं लगेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इंडी गठबंधन के प्रत्याशी की लोकप्रियता ने भाजपा की बेचैनी बढ़ाई : राकेश तिवारी

संगठन विस्तार पर बनी योजना

ग्राहक जागरण का कार्य ग्राहक पंचायत के द्वारा देश भर में विगत 1974 से किया जा रहा है. उपभोक्ता आयोग में शिकायत से संबंधित प्रयास भी किये गए हैं. महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन के वस्तुओं में भी गलत और बिना गाइडलाइन के रासायनिक पदार्थों के मिलावट से तरह-तरह की बीमारियां सामने आ रही है. इस विषय में बताया गया कि यदि कोई ग्राहक ठगी का शिकार होता है तो उपभोक्ता आयोग में शिकायत कर सकता है. बैठक में मोहन कच्छप, तुषार कांति, राकेश श्रीवास्तव, दीपक सिंह, प्रकाश मंडल, इंद्रजीत सामड, प्रिया महतो, सुरुभी कुमारी, भावना विश्वकर्मा, रूपेश महतो, जयंत प्रधान आदि उपस्थित रहे. बैठक में आगामी संगठन विस्तार के लिए योजना भी बनाई गई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर