Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 25 मई को मतदाताओं पर मेहरबान हो सकता है मौसम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश ने लोगों को लू से राहत दी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार नहीं हैं. अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव भी नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 24 और 25 मई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी. वर्षा हल्के से मध्यम दर्जे की हो सकती है. उन्होंने कहा कि इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर तक हो सकती है. इतना ही नहीं, गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान वज्रपात होने की भी आशंका है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इंडी गठबंधन के प्रत्याशी की लोकप्रियता ने भाजपा की बेचैनी बढ़ाई : राकेश तिवारी

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि इसके बाद 26 और 27 मई को भी आंधी-बारिश एवं वज्रपात होने की संभावना है. 26 और 27 मई को आंधी चलेगी. 24 और 25 मई से ज्यादा तेज हवाएं चलेंगी. उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. कहा कि बंगाल की खाड़ी में जो चक्रवात बन रहा है, 26 मई की शाम तक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा, जिसकी वजह से झारखंड में भी 27 मई तक गरज और आंधी के साथ बारिश होगी. झारखंड में अगले 15 दिन के मौसम के बारे में मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पहले सप्ताह (24 से 30 मई के बीच) के शुरुआती दौर में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इस दौरान बिजली चमकेगी. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है. इस सप्ताह के अंत में कुछ जगहों पर भीषण बारिश होने का अनुमान है. इसके बाद के सप्ताह (31 मई से 6 जून के बीच) में भी कुल मिलाकर पूरे झारखंड में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : झारखंड सिख विकास मंच ने किया छत्तीसगढ़ के सीएम का स्वागत, बोले सोनिहाल से गूंजा साकची

सामान्य या उससे कम रहेगा अधिकतम तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने गर्मी के बारे में बताया कि अगले 15 दिनों की बात करें, तो पहले सप्ताह (24 से 30 मई के बीच) अधिकतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य रहने का अनुमान है. इस दौरान पूरे झारखंड का अधिकतम तापमान 32 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं, इसके अगले सप्ताह यानी 30 मई से 6 जून के बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड से 43 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. झारखंड में अगले 15 दिन के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो 24 से 30 मई के पहले सप्ताह में इसके 23 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है. यह सामान्य से कम या सामान्य है. दूसरे सप्ताह यानी 31 मई से 6 जून के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रह सकता है. इस सप्ताह झारखंड का न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में एक सप्ताह में हुई सामान्य से 106 फीसदी अधिक वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मार्च से मई के बीच झारखंड में अब तक 85 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो इस दौरान होने वाली सामान्य बारिश 65.8 मिलीमीटर से अधिक है. उन्होंने कहा कि इन तीन महीनों में झारखंड के 6 जिलों में बहुत अधिक बारिश हुई, 7 जिलों में अधिक बारिश हुई, 8 जिलों में सामान्य और 3 जिलों में कम बारिश हुई. पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई बारिश के आंकड़ों पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि 17 मई से 23 मई के बीच झारखंड के 10 जिलों में बहुत ज्यादा बारिश हुई. 2 जिलों में अत्यधिक, 3 जिलों में सामान्य और 3 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई. 2 ऐसे जिले हैं, जहां बहुत कम बारिश हुई. 4 जिलों में बिल्कुल बारिश नहीं हुई. एक सप्ताह में झारखंड में 21.4 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो इस दौरान होने वाली सामान्य बारिश 10.4 मिलीमीटर से 106 फीसदी अधिक है.

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर