WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ckp Divison : टाटा बेंगलुरु ट्रेन की एसी कोच से शराब की खेप मिली, दो अटेंडर पकड़ाए

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देते हुए ट्रेन संख्या 12889, टाटा बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस में विदेशी शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया है। टीम ने ट्रेन के एसी कोच में छापेमारी कर कोच अटेंडरों के पास से अवैध रूप से विदेशी शराब की खेप बरामद की।

इस कार्रवाई में दो अटेंडरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अटेंडरों में जुगसलाई के निवासी आदर्श कुमार और बर्मामाइंस के निवासी उत्तम कुमार ठाकुर शामिल हैं। दोनों के पास से कुल 22 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जो अवैध रूप से टाटानगर से चक्रधरपुर की यात्रा के दौरान लाई जा रही थी।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइंग स्क्वाड को लगातार सूचना मिल रही थी कि ट्रेन नंबर 12889 में अवैध रूप से शराब की तस्करी हो रही है। इस सूचना के आधार पर टीम के लीडर बलबीर प्रसाद ने अपनी टीम के साथ उक्त ट्रेन में चढ़ाई की और तलाशी अभियान प्रारंभ किया। इसी दौरान एसी कोच के अटेंडरों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए चाईबासा के आबकारी और मद्य निषेध विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर