WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ckp Divison : गोलमुरी देबुन बगान में संचालित कांग्रेसी नेता के अवैध स्क्रैप टाल को लेकर डीआरएम ने दिये जांच के आदेश

SHARE:

भाजपा नेता अंकित आनंद के ट्वीट के बाद हरकत में आया रेलवे प्रशासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गोलमुरी स्थित टिनप्लेट कंपनी से सटी देबुन बगान में रेलवे के भूखंड पर संचालित अवैध स्क्रैप टाल और गोडाउन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय और रेल मंत्रालय तक ट्वीट द्वारा पहुंचाई गई. शिकायत के बाद रेलवे ने देबुन बगान के अवैध स्क्रैप टाल मामले को गंभीरता से लिया है. दक्षिण पूर्वी रेलवे आरपीएफ के बाद शुक्रवार को चक्रधरपुर डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर अरुण जे राठौड़ ने भी मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने संबंधित विभागीय आदेश निर्गत कर दिया है. डीआरएम ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ( पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मामले में सीकेपी डिवीजन के वरिष्ठ डिवीजनल इंजीनियर को निर्देशित करते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा गया है. रेलवे डीआरएम और आरपीएफ की सक्रियता से यह संभावना जताई जा रही है की जल्द ही देबुन बगान में संचालित अवैध स्क्रैप टाल और गोडाउन के विरुद्ध रेलवे प्रशासन की कार्रवाई देखने को मिलेगी.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मालूम हो कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए चर्चाओं में रहने वाले युवा भाजपा नेता अंकित आनंद ने गुरुवार को स्क्रैप माफ़ियाओं और रेलवे संपदा विभाग के अधिकारियों पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए रेल मंत्री और प्रवर्तन निदेशालय से प्रकरण में जांच का आग्रह किया था. शिकायत के कुछ ही समय बाद से दक्षिण पूर्वी रेलवे आरपीएफ सहित सीकेपी डिवीजन के डीआरएम ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच का आदेश जारी किया है. उधर देबुन बगान के स्क्रैप माफियाओं में हड़कंप मची हुई है. विदित हो कि गोलमुरी के देबुन बगान स्थित दोनों ही स्क्रैप टाल और गोडाउन एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की बताई जाती है. ऐसी चर्चा है की देबुन बगान का ‘नामकरण’ भी उसी बिगडैल कांग्रेसी कार्यकर्ता के रिश्तेदार से जुड़ा है. कांग्रेसियों संग रेलवे अधिकारियों की इस “सेटिंग” पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक से कार्रवाई का आग्रह किया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर