Ecr : बिहार में एनआई कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का रूट बदला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बिहार के राजेंद्र पुल–हाथीदह–तल–रामपुर रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की अधिसूचना जारी की है। यह कार्य 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसके चलते कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि संबलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे की ओर से 10 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार, इस कार्य का संबंध DKGS–BJU के बीच नए ब्रिज और मेन लाइन कनेक्शन से है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे ने निम्न ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर रद्द करने की जानकारी दी है—

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

03230 PNBE–KUR एक्सप्रेस — 24 सितंबर एवं 1 अक्टूबर

03229 KUR–PNBE एक्सप्रेस — 25 सितंबर एवं 2 अक्टूबर

18405 PURI–PNBE एक्सप्रेस — 26 सितंबर

18406 PNBE–PURI एक्सप्रेस — 27 सितंबर

18419 PURI–JYG एक्सप्रेस — 1 अक्टूबर

18420 JYG–PURI एक्सप्रेस — 3 अक्टूबर

संबलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग

रेलवे ने 15027/15028 SBP–GKP एक्सप्रेस के परिचालन में भी बदलाव किया है। निर्धारित तिथियों पर यह ट्रेन किउल (KIUL), मोकामा (MGR) और बरौनी (BJU) के रास्ते डायवर्ट होकर चलेगी।

15027 SBP–GKP के लिए डायवर्जन मार्ग में KIUL–MGR–BJU शामिल रहेगा, जबकि 15028 GKP–SBP के लिए BJU–MGR–KIUL मार्ग निर्धारित किया गया है।

यह बदलाव 25 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तिथियों पर लागू रहेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें। साथ ही संबंधित सूचना ICMS एवं NTES में अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर