‘Sawan’ gift from Tata Motors : टाटा मोटर्स में स्थायीकरण का अंतिम अध्याय पूरा, शेष 78 अस्थायी कर्मचारियों की सूची प्रकाशित

SHARE:

2700 अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण के त्रिपक्षीय समझौते के बाद अब समाप्त हुआ अस्थायी कर्मचारियों का इतिहास

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सावन के महीने में टाटा मोटर्स के शेष बचे अस्थायी कर्मचारियों के लिए मंगलवार का दिन खुशियों भरा रहा। टाटा मोटर्स प्रबंधन ने अंतिम चरण में स्थायी किए जाने वाले 78 अस्थायी कर्मचारियों की सूची प्रकाशित कर दी है। इसके साथ ही कंपनी में अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण की लंबे समय से चली आ रही प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गौरतलब है कि 2700 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। समझौते के तहत प्रत्येक माह 225 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाता रहा। लगातार चले इस स्थायीकरण की प्रक्रिया के बाद अब मात्र 78 कर्मचारी स्थायी होने के लिए शेष रह गए थे। इन कर्मचारियों के स्थायीकरण के लिए मंगलवार को अंतिम सूची जारी कर दी गई।

लेबर ब्यूरो में पूरी होगी प्रक्रिया

सूची में शामिल कर्मचारियों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार तिथि वार लेबर ब्यूरो स्थित कार्यालय में उपस्थित होना होगा। यहां मेडिकल एवं आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी सूचीबद्ध कर्मचारियों को कंपनी में स्थायी कर लिया जाएगा।

यूनियन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने अंतिम सूची में शामिल सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने कर्मचारियों से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार समय पर लेबर ब्यूरो पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। साथ ही किसी तरह की परेशानी होने पर यूनियन से संपर्क स्थापित करने की बात कही है। अंतिम सूची के प्रकाशन के साथ ही टाटा मोटर्स में अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण का लंबे समय से चला आ रहा अध्याय समाप्त हो गया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर