Ghatsila : सोशल पुलिसिंग का दंभ भरने वाली पुलिस दबाव में, मोबाइल चोरी के मामले में भुक्तभोगी पर की कार्रवाई

SHARE:

  • मऊभंडार के निदा कम्युनिकेशन मोबाइल दुकान में चोरी, आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद जांच पर उठ रहे सवाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मऊभंडार ओपी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित निदा कम्युनिकेशन मोबाइल दुकान में मंगलवार मध्यरात्रि चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी. चोरी गए मोबाइल की संख्या को लेकर भुक्तभोगी परवेज हुसैन और पुलिस के बीच मतभेद सामने आए हैं. परवेज ने 52 मोबाइल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है, जबकि फतेह लाइव ने 90 मोबाइल चोरी की जानकारी दी है. चोरी के मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी परवेज पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. शुक्रवार की सुबह मऊभंडार पुलिस टीम भुक्तभोगी के घर पहुंची और मोबाइल के आईएमईआई नंबर बताने को कहा, जिस पर परवेज ने असमर्थता जताई. वहीं व्यापारी वर्ग पुलिस की कार्यशैली पर असंतोष जता रहा है और वे मामले की गंभीर जांच की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : उपायुक्त ने समाहरणालय कार्यालयों का किया व्यापक निरीक्षण, बेहतर ऑफिस कल्चर निर्माण पर जोर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मोबाइल चोरी के मामले में व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा

मऊभंडार ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन इस मामले में एक आरोपी को ₹50,000 नकद के साथ पकड़ने के बाद तुरंत छोड़ देना कई सवाल खड़े कर रहा है. इस घटना ने सोशल पुलिसिंग की छवि को प्रभावित किया है. व्यापारी वर्ग लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से चिंतित है और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर समाधान चाहते हैं. चोरों की पकड़ न होने और आरोपी को छोड़ने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर विश्वास कम होता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : मनोज कुमार अग्रवाल बने बीसीसीएल के नए अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

चोरी की इस घटना से परवेज हुसैन उर्फ जॉनी काफी परेशान है. परिजन लगातार मऊभंडार ओपी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से जॉनी को ही दबाव में रखने की कोशिश की जा रही है. घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस के इस रवैये से व्यापारी वर्ग एवं आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है और वे जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें