Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : CPGRAMS शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा बैठक सम्पन्न

SHARE:

  • अपर समाहर्ता ने शीघ्र शिकायत निवारण के दिए सख्त निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह में उपायुक्त के निर्देशानुसार आज अपर समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण प्रणाली (CPGRAMS) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के जल्द से जल्द समाधान का निर्देश दिया गया. विशेष रूप से उन विभागों के मामलों को जिनका निपटारा लंबित था, दो दिनों के अंदर निष्पादित करने का आदेश दिया गया. CPGRAMS एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक सरकारी विभागों से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. यह प्रणाली शिकायतों के पंजीकरण, मॉनिटरिंग, संबंधित विभागों को फॉरवर्डिंग तथा समाधान की समयबद्धता सुनिश्चित करती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नव पदस्थापित एसएसपी को पुष्प गुच्छ और पौधा देकर सम्मानित, ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी रोकने को दस सूत्री मांग पत्र सौंपा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस प्रणाली के तहत शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति ट्रैकिंग सुविधा के माध्यम से देख सकते हैं. दूरदराज के इलाकों के लोगों को इस सुविधा से विशेष सहायता मिली है. CPGRAMS विभागीय जवाबदेही को बढ़ावा देते हुए समयबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करता है. सभी नागरिकों को सूचित किया गया है कि वे किसी भी सरकारी सेवा या विभाग से जुड़ी समस्या होने पर www.pgportal.gov.in पर लॉग इन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इस प्रणाली से लोक शिकायत निवारण में काफी सुधार हुआ है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर