Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : समाहरणालय में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास व विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

SHARE:

  • योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही बर्दाश्त नहीं, समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • लाभुकों को शीघ्र लाभ देने हेतु प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. उपायुक्त ने पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने और योजनाबद्ध तरीके से काम करने के लिए सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को समयबद्धता के साथ कार्य सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए. बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, दीदी बड़ी, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा हरित सिंचाई कूप संवर्धन योजना, पौधारोपण, डोभा, पशु शेड आदि की बारी-बारी से समीक्षा की गई और गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर बल दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कपाली ओपी क्षेत्र में जामुन के पेड़ से गिरने से किशोर की दर्दनाक मौत

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

योजनाओं की प्रगति पर कड़ी नजर, कोताही पर होगी सख्त कार्रवाई

आगे उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर स्वयं निरीक्षण करें और कार्यों की रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतराने के लिए निरीक्षण अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो. उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं दूर की जा सकें. उपायुक्त ने यह भी कहा कि गरीब एवं पात्र लाभुकों को प्राथमिकता देकर आवास योजनाओं का लाभ शीघ्रता से दिलाया जाए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी का ज्ञान केंद्र बंद, पंचायत भवन खंडहर में तब्दील, जिला प्रशासन से शिकायत

क्षेत्रीय निरीक्षण पर विशेष ध्यान, अधिकारियों को प्रतिवेदन देने के दिए निर्देश

बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और लाभुकों को समय पर लाभ पहुँचाना प्राथमिकता होगी. उन्होंने सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को मनरेगा के अनुश्रवण में दिन-प्रतिदिन की प्रगति सुनिश्चित करने तथा शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का भी आदेश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ, जिला समन्वयक और प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. इस बैठक से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में योजनाओं को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित करने का उत्साह बढ़ा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर