Breaking News
Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित Canada : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰੀ-ਟਰਾਇਲ ਕਾਰਵਾਈ 8 ਤੋਂ 29 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ; ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸਵਾਲ Amritsar : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਦਿਲਾਵਰ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੇ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇ ਅਰਥਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਨਵੀਂ ਗਹਿਰਾਈ : ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਿਓਰਾ Jamshedpur : ‘आगाज़’ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 31वीं बार किया प्लेटलेट्स दान Jamshedpur : फ्रैंक एंथनी मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता में गूंजे छात्रों के दमदार तर्क
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : डालसा ने व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया आयोजन

SHARE:

  • 63379 मामलों का हुआ निष्पादन एवं 20 करोड़, 40 लाख, 74 हजार 719 रूपए के राजस्व की हुई प्राप्ति
  • सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों को बीच परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, अरविंद कुमार पांडेय, उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, धनंजय कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज चंद्र झा,  अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ गिरिडीह,  प्रकाश सहाय एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, सोनम बिश्नोई के पावन कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लक्ष्मीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिला साइकिल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि वर्ष 2024 के लिए अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आमजनों एवं पक्षकारों को लाभ प्रदान करने हेतु नालसा, नई दिल्ली के निर्देश पर पूरे देश में आज के दिन किया जा रहा है. झालसा, रांची के द्वारा झारखंड राज्य के सभी न्यायालयों में लंबित एवं प्री लिटिगेशन मामलों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा रहा है. इस प्रकार के आयोजनों से पक्षकारों को अपने मामलों में त्वरित निष्पादन का लाभ तो मिलता ही है साथ ही साथ न्यायालय का बोझ भी कम होता है. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल मामलों, बैंक मामलों, वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामलों बिजली, वन विभाग, उत्पाद, माप तौल, खाद्य सुरक्षा इत्यादि विभागों से संबंधित मामलों का निष्पादन लोक अदालतों के माध्यम से होने से आम जनों को काफी राहत मिलता है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : उपायुक्त ने मनरेगा और अबुआ आवास योजना को लेकर की समीक्षा बैठक

कार्यक्रम को उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार नमन प्रियेश लकड़ा ने संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता के बारे में जानकारी प्रदान की. आमजनों एवं पक्षकारों को इस राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का निष्पादन करवाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि न्यायालय के द्वारा समय-समय पर लगाए जा रहे इस प्रकार के आयोजनों में शरीक होकर अपने मामलों को निष्पादित कराएं. जिला प्रशासन भी न्यायपालिका के साथ तालमेल स्थापित कर हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है. जिला अधिवक्ता संघ गिरिडीह  के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने भी संबोधित करते हुए आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत के विशेषता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला एवं आम पक्षकारों को आह्वान किया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-चढ़कर अपने मामलों का निष्पादन करा कर खुशी-खुशी अपने घर की ओर जाएं तथा समाज में सौहार्द एवं अमन का वातावरण बनाए रखें.

इसे भी पढ़ें : Giridih : सुबे के नगर विकास और पर्यटन मंत्री ने गिरिडीह के पर्यटन स्थल खंडोली तथा वॉटरफॉल का किया निरीक्षण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सोनम बिश्नोई ने कहा कि आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आप सभी विद्वान अधिवक्ता गण एवं पक्षकारगण अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने के लिए इस प्रांगण में उपस्थित हैं. यह इस राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता एवं जन-जन तक इसकी पहचान को प्रदर्शित करता है. कार्यक्रम का संचालन न्यायिक दंडाधिकारी स्मृति त्रिपाठी ने की. गिरिडीह न्यायमंडल द्वारा आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु निरंतर कार्य किया गया, इसमें सभी न्यायिक पदाधिकारियों, सभी विभागों के पदाधिकारियों, विद्वान पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा लीगल वॉलिंटियर्स के साथ मीटिंग किया गया था. साथ ही संबंधीत न्यायालयों के द्वारा पूर्व से ही मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस के माध्यम से सूचना प्रदान किया गया.

इसे भी पढ़ें : Giridhi : बीडीओ ने छात्र-छात्राओं को एक्जाम व कंपटीशन में सफलता को लेकर दिये महत्वपूर्ण टिप्स

उन्होंने बतलाया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अभी तक प्री लिटिगेशन मामले – एवं लंबित मामले सहित कुल 63389 मामलों का निष्पादन किया जा चुका था, जिसमें 20 करोड़ 40 लाख 74 हजार 719 रुपए की राशि संबंधित पक्षकारों को तथा राजस्व के रूप में विभिन्न विभागों को प्राप्त हुआ है. राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान गिरिडीह जिले के उपायुक्त महोदय एवं कार्यपालिका के तमाम विभागों के पदाधिकारियों के सहयोग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सामंजस्य से परिसंपत्तियों का वितरण कर उन लाभुकों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया. कार्यक्रम में गिरिडीह न्याय मंडल के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ कुमार गौतम, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी निकिता एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, सभी अधिवक्ता गण, गिरिडीह सदर मुख्यालय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे. इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में गिरिडीह न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों, विद्वान अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, न्यायालय के कर्मचारियों, पारा लीगल वालंटियर्स, मीडिया कर्मीयों सहित पक्षकारों की सराहनीय भूमिका रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर