Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : “दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025” आयोजित, 145 युवाओं को मिला रोजगार, 379 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में “दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025” का आयोजन किया गया. यह आयोजन झंडा मैदान में हुआ, जहां जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुटे और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर मेला का विधिवत शुभारंभ किया. इस रोजगार मेला में बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लिया और विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा रोजगार के अवसर दिए गए. इस मेला में कुल 27 प्रतिष्ठान/संस्थाएं शामिल थीं, जिनमें FACTORYKAAM, New Delhi, COMS CONSULTING PVT LTD, Kolkata, MRF LTD, Telangana और COBRA LINE SECURITY & SERVICES PVT LTD, Giridih शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : चाकुलिया-कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन हादसे में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मेले में 145 अभ्यर्थियों का चयन किया गया और 10 बेरोजगार युवकों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया. इसके अलावा, 23 अन्य संस्थाओं ने 379 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनका चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद किया जाएगा. उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य जिले के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग कर सकें और उनका भविष्य उज्जवल हो. उन्होंने यह भी कहा कि जिन अभ्यर्थियों का चयन इस बार नहीं हो सका, वे निराश न हों, क्योंकि भविष्य में और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा. इस रोजगार मेले में जिला नियोजनालय के कर्मचारियों का भी योगदान सराहनीय रहा. जिला नियोजन पदाधिकारी मो. इमरान फारूकी ने बताया कि यह रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुआ और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर