Giridih : निःशुल्क जांच शिविर एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह शैलेश कुमार प्रियदर्शी के निर्देशानुसार यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बस स्टैंड में ‘‘निःशुल्क जाँच शिविर एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता’’ का आयोजन किया गया, जिसमें वाहन चालकों ने अपने आँखों की जाँच करवाई. इसके अलावे स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों द्वारा सभी आगन्तुक चालकों को नेत्र एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच कर आवश्यक सलाह दी गई. ज्ञात हो दिनांक 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिले में वृहद रूप में किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Potka : विधायक संजीव सरदार ने कोवाली थाना में बीडीओ व सीओ के साथ की बैठक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना को लेकर भी लोगों को जागरूक किया और बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें. सभी लोगों से अनुरोध किया कि कभी भी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को देखें तो निष्पक्ष होकर आगे बढ़कर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति की मदद करें या फिर नज़दीकी अस्पताल में पहुंचा कर गुड सेमारिटन बने. सभी “बस चालकों एवं कंडक्टर का यात्रियों से कैसा हो व्यवयहार, इन दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, बस चालक और कंडक्टर उत्कृष्ट सेवा प्रदान करते हुए यात्रियों के लिए एक सकारात्मक वातावरण बना सकते है. मौके पर ट्रैफिक इंपेक्टर दुगन टोपनो, एमवीआई इरफान अहमद, एमवीआई शुभम लाल, एमवीआई गौरी शंकर, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन मोहम्मद वाजिद हसन, साकेत भारती जिला परिवहन कार्यालय से राजन कृति, राकेश सिंह मंगलम एवं रवि इस अभियान में उपस्थित रहें.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें