Breaking News
New facility by Jamshedpur Police : WhatsApp पर अब एक ‘Hi’ और पुलिस आपके मोबाइल पर, देखें – Video Jamshedpur : ट्यूब मेकर्स क्लब कर्मचारियों का बोनस समझौता संपन्न, मिलेगा 16.5 प्रतिशत बोनस Jamshedpur Cgpc : डॉ मुकुल पांडे हर रविवार को श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी में अपनी निशुल्क देंगे सेवाएं Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ें युवा, शब्द गुरु के संदेश को जीवन में उतारें : जमशेदपुरी Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 9-जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी व एजेंट के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में 9-जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी एवं एजेंट के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामान्य प्रेक्षक किल्लु शिव कुमार नायडू, पुलिस प्रेक्षक जलिंदर डी. सुपेकर, व्यय प्रेक्षक 44-बहरागोड़ा, 45-घाटशिला एवं 46-पोटका एसपीजी मुदलियार, व्यय प्रेक्षक 47- जुगसलाई, 48- जमशेदपुर पूर्वी, 49-जमशेदपुर पश्चिम ईश गुप्ता, जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल, वरीय पुसिस अधीक्षक किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी मौजूद रहे. प्रशिक्षण में प्रत्याशियों एवं उनके एजेंट को निर्वाचन के दौरान व्यय किए जाने की सीमा तथा व्यय लेखों के संधारण के संबंध में आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गई. निर्वाचन अवधि के दौरान वाहनों व रैलियों की अनुमति की प्रक्रिया तथा इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : पोटका में चार लोगों की हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास, एक लाख जुर्माना

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नॉमिनेशन के दिन से काउंट होगा चुनावी व्यय

उन्हें बताया गया कि नॉमिनेशन के दिन से ही चुनावी व्यय काउंट किया जाएगा. चुनाव प्रचार के लिए पूर्व में भी किसी प्रकार के बैनर, पोस्टर, पंपलेट, फ्लैक्स आदि प्रिंट कराए हों तो उसकी भी जानकारी व्यय संधारण पंजी में रखें, सभी चुनावी व्यय में जोड़े जाएंगे. प्रिंटर को संबंधित दल या प्रत्याशी स्वीकृति पत्र देंगे कि किस प्रत्याशी के लिए कितनी संख्या में चुनावी प्रचार-प्रसार सामग्री को प्रिंट करना है. बैठक में प्रत्याशियों के चुनावी व्यय की निगरानी किस प्रकार की जा रही इसपर विस्तार से बताया गया. व्यय पंजी का मिलान निर्वाचन अवधि में तीन बार 13, 17 एवं 22 मई को किए जाने की जानकारी दी गई. साथ ही बताया गया कि मतदान एवं मतगणना समाप्त होने के उपरांत भी प्रत्याशियों द्वारा 06 जून तक किए जाने वाले खर्च चुनावी व्यय के रूप में संधारित होगा.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : महानंद बस्ती निवासी रशीदा खातून के घर का दीवार गिरा, बड़ा हादसा टला

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में विस्तार से बताया

रैली, मीटिंग, नुक्कड़ सभा, स्टार कैंपेनर के प्रचार-प्रसार में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला गया. रैली में 10 वाहन से ज्यादा की अनुमति नहीं है. किसी धार्मिक, शादी समारोह, लंगर या अन्य सामाजिक, सांस्कृ़तिक आयोजनों में जाने की अनुमति है लेकिन वहां किसी भी प्रकार से चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार किया जाता है तो चुनावी व्यय में जोड़ा जाएगा. सभी प्रत्याशियों को चुनाव हेतु बनाये गए नए बैंक अकाउंट से ही सभी प्रकार का चुनावी व्यय किए जाने, नगद में 10 हजार से ज्यादा नहीं खर्च करने आदि को लेकर बताया गया. प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामान्य प्रचार अथवा सार्वजनिक सभाओं या जुलूस के लिए सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : डीबी रोड बागबेड़ा में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार रहेगा प्रतिबंधित

किसी भी मतदान क्षेत्र में मतदान की समाप्ति के लिए निर्धारित अवधि से 48 घंटे की पूर्व की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के वाहन पर या अन्य तरीके से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जायेगी. मतदान केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार करने (मतदान के दिन), किसी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा अन्य राजनैतिक दल की सभाओं अथवा जुलूस में बाधा डालने व मतदान की समाप्ति 48 घंटा पहले सम्पूर्ण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक सभा, जुलूस आदि पर प्रतिबंध रहेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर