Breaking News
जमशेदपुर में कोल्हान की पत्रकारिता का महाकुंभ: एकजुटता के संकल्प के साथ पत्रकारों का सम्मान, साख बचाने का आह्वान, फतेह लाइव न्यूज पोर्टल सम्मानित Jamshedpur Cgpc : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में होगा सेंट्रल दीवान, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब होंगे शामिल Jamshedpur : बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल Jamshedpur : विजया होम्स ग्रुप की ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ 21 नवंबर से, छह आवासीय परियोजनाएं होंगी प्रदर्शित Jamshedpur : 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षार्थ मार्च, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल Jamshedpur : लोयोला प्रिंसिपल की भावुक अपील, बच्चों की सुरक्षा के लिए एक घंटे का ट्रैफिक नियंत्रण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पोटका में चार लोगों की हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास, एक लाख जुर्माना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र स्थित सोहदा पंचायत के पाथरभांगा टोला चाटानी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या करने के दोषी बोस्को टुडू को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे-2 आभाष वर्मा ने बोस्को को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके अलावा कोर्ट ने बोस्को पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी. इसके पूर्व कोर्ट ने 12 अप्रैल को बोस्को को दोषी करार दिया था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महानंद बस्ती निवासी रशीदा खातून के घर का दीवार गिरा, बड़ा हादसा टला

Gambhir Car Associate Motion Ads

13 लोगों की हुई थी गवाही

इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने पैरवी की थी. राजीव कुमार ने बताया कि मामले में कुल 13 लागों की गवाही हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाया है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार बास्को टुडू ने पहले बैल लेकर जा रही थापा टुडू की हत्या कि फिर थापा के घर जाकर उसके भाई रमेश टुडू, रमेश की पत्नी मालती और बहन सोनिया की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की. इस संबंध में मोहन टुडू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीबी रोड बागबेड़ा में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

ये है मामला

घटना 20 जनवरी 2016 की है. इस घटना में बोस्को ने थापा टुडू (35), रमेश टुडू (30), रमेश टुडू की पत्नी मालती टुडू (20) व सोनिया टुडू (20) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी. चारों की हत्या करने के बाद आरोपी बोस्को टुडू ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था. बोस्को टुडू रिश्ते में थापा और रमेश का चचेरा भाई है. घटना से कुछ दिनों पूर्व बोस्को की पत्नी बाली टुडू को डायन कह कर थापा, रमेश और सोनिया के छोटे भाई भैरव ने कुल्हाड़ी से मार डाला था. हालांकि मामला जमीन विवाद से जुड़ा निकला.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर