Jamshedpur : आजसू ने यातायात पुलिस की कार्यशैली में सुधार और वाहन जांच में जनदुर्व्यहार बंद करने की मांग की

SHARE:

  • आजसू पार्टी ने यातायात पुलिस की बढ़ती मनमानी और दबाव के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया
  • आजसू पार्टी का यातायात सुधार के लिए सशक्त आंदोलन जारी रहेगा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने 13 जून, 2025 को उपायुक्त महोदय के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें जमशेदपुर के सभी चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस की कार्यशैली और वाहन जांच के दौरान आम जनता के साथ दुर्व्यहार को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है. जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में दो माह से अधिक समय तक चलाए गए हस्ताक्षर युक्त अभियान में आम जनता से जनमत लिया गया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार बेलगाम हो चुकी है और यातायात पुलिस को खुली छूट दे रखी है, जो जबरन उगाही और जनता को परेशान कर रही है. आजसू पार्टी आम नागरिकों के साथ हो रहे दुर्व्यहार से बेहद क्षुब्ध है और इस बाबत हर चौक-चौराहे पर अभियान चलाकर लोगों की भावनाओं को समझा.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : केबी कॉलेज एनएसएस ने बाल श्रम निषेध पर चलाया जागरूकता अभियान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यातायात पुलिस की मनमानी पर आमजन का रोष बढ़ा

अभियान में लोगों ने यातायात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने बताया कि रोज़ाना अखबारों में खबरें आती हैं, जिसमें इलाज के लिए जा रहे दम्पति को जबरन रोका गया, जिसके कारण महिला ने सड़क पर प्रसव पीड़ा सहनी पड़ी. एक अन्य घटना में बच्ची परीक्षा से वंचित हो गई, जबकि तीसरी घटना में महिला और बच्चे की दुर्घटना में चोटिल होने की खबरें आईं. कई मामलों में लोगों की जान भी जा चुकी है. पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आम जनता भी पुलिस के रवैये से आक्रोशित है और इस गंभीर समस्या को लेकर आजसू पार्टी मुख्यमंत्री से शीघ्र सुधार की मांग करती है. उन्होंने बताया कि पार्टी निम्न बिंदुओं पर सुधार की मांग कर रही है, जिनमें यातायात पुलिस के द्वारा वाहन जांच के नाम पर जनता का भयादोहन बंद करना, ऑनलाइन चालान प्रणाली बहाल करना, महिला, बच्चे और वृद्धों को जांच में विशेष रियायत देना शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : खड़ियाडीह छऊ नृत्य कार्यक्रम के समापन में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन हुए शामिल

सड़क सुरक्षा व यातायात सुधार के लिए उठाए जाएं ठोस कदम

आजसू पार्टी ने यह भी कहा कि शहर में बड़े वाहनों का नो-एंट्री समय के दौरान आवागमन पूरी तरह बंद हो, अन्य अपराधों पर भी अंकुश लगाया जाए तथा अवैध कारोबार जैसे जुआ, मटका, ब्राउन शुगर, लॉटरी और नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोक लगाई जाए. पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि यातायात पुलिस की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो वे और कड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगी. यह मुद्दा पूरे राज्य के लिए ज्वलंत बन चुका है और अन्य राजनीतिक पार्टियां भी इस पर आंदोलन कर रही हैं, लेकिन आजसू का आंदोलन जनहित के मुद्दों के साथ लगातार जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जद(यू) मानगो थाना समिति ने थाना प्रभारी से की विधि व्यवस्था सुधार की मांग

अवैध कारोबार व अपराधों पर सख्त कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में प्रमुख रूप से कन्हैया सिंह, संजय मलाकार, संजय सिंह, ललन झा, अप्पू तिवारी, चन्द्रशेखर पांडेय, प्रकाश विश्वकर्मा, अजय सिंह बब्बू, शैलेन्द्र सिन्हा, धर्मबीर सिंह, मंगल टुडू, अरूप मल्लिक, धनेश कर्मकार, राजेश चौधरी, निरंजन महतो, चंदन सिंह, प्रवीण प्रसाद, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, संजय करुआ, विमल मौर्या, ललित सिंह, मुना भाई, सुनीता अग्रवाल, लखिकांत महतो समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. उन्होंने मिलकर यातायात पुलिस की मनमानी पर तत्काल सुधार की मांग की और जनता की सुरक्षा तथा सम्मान की रक्षा के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें