Jamshedpur : जद(यू) मानगो थाना समिति ने थाना प्रभारी से की विधि व्यवस्था सुधार की मांग

SHARE:

  • चोरी, छिनतई, नशाखोरी सहित आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए मजबूत कदम उठाने का आग्रह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जनता दल (यूनाइटेड) मानगो थाना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को थाना प्रभारी लालू गौड़ से उनके कार्यालय में मुलाकात की और थाना प्रभारी को विधि व्यवस्था सुधार के लिए एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई थाना अध्यक्ष लालू गौड़ ने की, जिसमें जद(यू) के जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू समेत अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे. नेताओं ने बताया कि चोरी, छिनतई, गृह भेदन, नशाखोरी, अवैध शराब भट्टी, जुआ और मटका अड्डे जैसे अपराधों की बढ़ती घटनाओं से पूरे शहर में भय का माहौल बन गया है. शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्व सक्रिय होकर जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों का जीवन असुरक्षित हो गया है.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : सोशल पुलिसिंग का दंभ भरने वाली पुलिस दबाव में, मोबाइल चोरी के मामले में भुक्तभोगी पर की कार्रवाई

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जनता की सुरक्षा के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम

जद(यू) नेताओं ने कहा कि लोग घरों से निकलने में भय महसूस कर रहे हैं, दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और सुनसान सड़कों पर महिलाओं से छिनतई की घटनाएं भी बढ़ गई हैं. नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त और अवैध गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में उन्होंने थाना प्रभारी से अनुरोध किया कि थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण के लिए कड़े और त्वरित कदम उठाए जाएं. थाना प्रभारी लालू गौड़ ने नेताओं को आश्वासन दिया कि सभी तरह के अपराधों को रोकने के लिए थाना पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी अपराध की जानकारी मिलती है तो तुरंत थाना को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : बीएंडके क्षेत्रीय सचिव के रूप में सुबोध सिंह पवार का हुआ भव्य स्वागत

पुलिस प्रशासन के साथ जनता का सहयोग आवश्यक

इस दौरान जद(यू) के जिला सचिव कन्हैया ओझा, विकास साहनी, प्रेम सक्सेना, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर सचिव दीपक गौड़, अशोक सिंह, मानगो थाना समिति महासचिव जितेंद्र प्रकाश सिंह, नीरज साहू, अवतार सिंह, सैरिश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने थाना प्रभारी को विधि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें