Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Jamshedpur : धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत, सांसद और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

SHARE:

  • पूर्वी सिंहभूम में पीवीटीजी एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
  • उपायुक्त का ग्रामीणों से अपील, योजनाओं के लाभ के लिए करें सक्रिय भागीदारी
  • सांसद ने जनजातीय विकास के लिए धरती आबा अभियान को बताया सार्थक प्रयास
  • लगभग 275 शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 से 30 जून तक चलने वाले धरती आबा जनभागीदारी अभियान का उद्घाटन समाहरणालय परिसर से किया गया. इस अवसर पर सांसद जमशेदपुर विद्युत वरण महतो, जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह अभियान विशेष रूप से पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य अतिथियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया. परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद सहित कई विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : दलित और मुस्लिम समुदाय की उपेक्षा कर रहे मऊ भंडार ओपी प्रभारी, कांग्रेस ने की शिकायत की तैयारी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि धरती आबा अभियान समाज के सबसे कमजोर वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है. उनका कहना था कि सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना इस अभियान की प्राथमिकता है. जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनजातीय समाज की समग्र उन्नति के लिए एक अहम कदम बताया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि अभियान के दौरान ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लाभुकों का आधार कार्ड पंजीकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम और पीएम आवास योजना सहित अन्य राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : खड़ियाडीह छऊ नृत्य कार्यक्रम के समापन में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन हुए शामिल

परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी ने कहा कि जागरूकता रथ जिले के जनजातीय बहुल गांव-गांव में घूमकर लगभग 275 शिविरों का आयोजन करने जा रहा है. उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी सीधे ग्रामीण जनता तक पहुंचाई जाएगी और संबंधित विभागों के कर्मचारी मौके पर पंजीकरण एवं लाभ वितरण सुनिश्चित करेंगे. दीपांकर चौधरी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेकर सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सभी विभागों के सहयोग से व्यापक जागरूकता और बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जद(यू) मानगो थाना समिति ने थाना प्रभारी से की विधि व्यवस्था सुधार की मांग

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भी ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने गांव के लोगों को भी प्रेरित करें ताकि सभी पात्र लाभुक सरकारी योजनाओं से जुड़ सकें. उन्होंने कहा कि इस अभियान से पीवीटीजी एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में जीवन स्तर सुधारने में मदद मिलेगी और सामाजिक विकास की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय समाजसेवी भी मौजूद थे, जिन्होंने इस पहल को सफल बनाने के लिए अपने सहयोग का आश्वासन दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर