Jamshedpur : अशफ़ाकुल्लाह ख़ान, रामप्रसाद बिस्मिल एवं ठाकुर रौशन सिंह अमर रहे अमर रहे के जयघोष से गूंजा नमन कार्यालय, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बलिदानियों की शहादत को शत शत नमन – काले, देखें- Video

SHARE:

समाज को सही दिशा देने में ऐसे कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : बृजभूषण सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर बलिदानी रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़उल्ला ख़ान एवं ठाकुर रोशन सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं समाज के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़उल्ला ख़ान एवं ठाकुर रोशन सिंह जैसे अमर बलिदानियों ने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन हमें साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमिट प्रेरणा देता है। आज की युवा पीढ़ी यदि उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर ले, तो एक सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण निश्चित है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम उनके बलिदान को सदैव जीवित रखने का प्रयास करते रहेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि इन क्रांतिकारियों की शहादत केवल इतिहास नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना की जीवंत प्रेरणा है। उन्होंने धर्म, जाति और भाषा से ऊपर उठकर देश के लिए संघर्ष किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण न करें, बल्कि अपने आचरण और कर्म में उतारें। समाज को सही दिशा देने में ऐसे कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, रामलीला उत्सव समिति के रामकेवल मिश्रा, साहित्यकार बलविंदर सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह पन्नू, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, पूर्व अध्यक्ष नीरू सिंह एवं अन्य वक्ताओं ने इन क्रांतिकारियों के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का स्वर्णिम अध्याय है। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा, एकता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सरदार परमजीत सिंह काले ने किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य सभी राघवेंद्र शर्मा, अखिलेश पांडे, राजू मारवाह, बंटी सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, संदीप कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, गोपीकांत, जूगुन पांडे, ब्यूटी तिवारी, अनीता सिंह, आभा वर्मा, पिंकी सिंह यादव, सावित्री देवी, ममता पुष्टि, रितिका श्रीवास्तव, आरती मुखी, महालक्ष्मी देवी, रिंकू दुबे, सिमी कश्यप, चंदना रानी, ममता साहा, माया देवी, कंचन देवी, स्नेहलता सिंह, पप्पी शर्मा, रेखा देवी, राधिका देवी एवं अन्य ने सभी ने अंत में अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें