WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा प्रधान टोला में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के आभूषण और सामान पर किया हाथ साफ, 8 दिन परिवार लौटा तो घर देखकर उड़ गए होश

SHARE:

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, सीसीटीवी से जुटाये जा रहे साक्ष्य

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रधान टोला में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. घटना 11-12 जून रात की है, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को 20 जून को दी गई. पीड़िता दानगी हांसदा ने बागबेड़ा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पीड़िता के अनुसार, घटना के समय वे किसी पारिवारिक कारणवश घर से बाहर थीं. जब वे 20 जून को घर लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया. अंदर जाने पर देखा कि अलमीरा का भी लॉक तोड़ा गया है और उसमें रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण गायब हैं.

बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की तिथि और प्राथमिकी दर्ज करने में अंतर इसलिए हुआ क्योंकि पीड़िता ने देर से मामले की सूचना दी. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मोहल्ले में संदेहास्पद गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रधान टोला में पिछले कुछ महीनों में चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिससे इलाके के लोगों में भय का माहौल है. उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस टीम ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) को सूचना देकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया है कि शीघ्र ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी. दानगी हांसदा ने पुलिस से मांग की है कि उनके घर से चोरी हुए जेवरात की बरामदगी जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर