Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चाईबासा नगर में योग कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, चाईबासा नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष श्री पवन शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय बाल मंडली, निमड़ीह में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजय पांडेय ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा:  योग केवल एक दिन का आयोजन न रहकर हमारे जीवन का अंग बनना चाहिए। इसके निरंतर अभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। मन और चित्त को वश में कर जीवन को संतुलित बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है, जो हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व की बात है।”

कार्यक्रम में योगाभ्यास श्री विनोद राय जोशी द्वारा करवाया गया। अभ्यास के पश्चात उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से: गीता बालमुचू, प्रताप कटियार महतो, रामानुज शर्मा, चंद्रमोहन तियू, हर्ष रवानी, शन्नी पासवान, राकेश पोद्दार, रोहित दास, द्वारिका शर्मा, दिलीप साव, कामेश्वर विश्वकर्मा, रंजन प्रसाद, जगदीश निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें