Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur Big Crime : कीताडीह में देर रात अपराधियों ने घर की महिला को बंधक बनाकर की लूट, तीन की संख्या में थे अपराधी, देखें – Video

SHARE:

जमशेदपुर।

परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई. जब स्थानीय लोगों को पड़ोस के अजीत शर्मा के घर में लूट की घटना की जानकारी मिली. देर रात तीन की संख्या में अपराधियों ने अजीत शर्मा की धर्मपत्नी को बंधक बनाकर सोने के जेवरात की लूट की घटना को अंजाम देकर चलते बने.

पुरुष गए थे बाहर, छत के सहारे घुसे अपराधी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अजीत शर्मा और उनके पिता घर से बाहर गए हुए हैं. घर पर अजीत शर्मा की मां उनकी धर्म पत्नी और उनके बच्चे सोए हुए थे. तभी रात्रि के वक्त अजीत शर्मा की पत्नी प्रिया शर्मा शौच के लिए उठी. जहां पहले से ही घर पर घात लगाए बैठे तीन अपराधी उनकी पत्नी के मुंह को दबा कर दूसरे कमरे में ले गए और कमरे में रखे साड़ी से हाथ पैर और मुंह को बांध दिया और फिर अलमीरा व बैग में रख एक से डेढ़ लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर चलते बने. अजीत शर्मा की पत्नी किसी तरह से अपनी सास को घटना के संबंध में जानकारी दी, जिसके बाद अजीत शर्मा की मां ने शोरगुल कर बस्ती वासियों को इस संबंध में जानकारी दी. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अजीत शर्मा की मां सुनैना शर्मा ने बताया कि छत के सहारे तीन की संख्या में अपराधी घर में घुसकर बहू के हाथ पैर को बांधकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा पुलिस आई थी. जांच पड़ताल कर चली गई.

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

घनी आबादी वाले इस बस्ती में इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है. अपराधियों द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश भी है. हालांकि पुलिस जांच की बात कहकर इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर