Jamshedpur Bjp : महानगर में ढाई लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य, कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

SHARE:

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर महानगर में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही, बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसके बाद 18 और 19 दिसंबर को महानगर के अंतर्गत सभी मंडलों में कार्यशाला का आयोजन होगा। इन कार्यशालाओं के उपरांत 22 दिसंबर को जमशेदपुर महानगर द्वारा विधिवत रूप से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर तक पार्टी की विचारधारा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह सिर्फ एक अभियान नहीं है बल्कि समाज के हर वर्ग को भाजपा की विचारधारा और नीतियों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

वहीं, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि देशभर में संगठन द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसकी शुरुआत देर से हो रही है, आगामी 22 दिसंबर से जमशेदपुर महानगर में अभियान की विधिवत शुरुआत होगी। इस अभियान के तहत जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उन्हें पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष जमशेदपुर महानगर द्वारा लगभग 2.5 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान बूथ, मंडल और जिला स्तर पर संचालित होगा। पार्टी कार्यकर्ता इस महापर्व में अधिक से अधिक योगदान देकर संगठन को मजबूत करेंगे।

सदस्यता अभियान का स्वरूप और रणनीति:

सदस्यता अभियान को बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर संचालित किया जाएगा। प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं को अभियान की बारीकियों के बारे में प्रशिक्षित करने की तैयारी की गई है। झारखंड में अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यशालाओं के जरिए कार्यकर्ताओं को तकनीकी और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ सकें।

बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक डॉ. राजीव कुमार, सह संयोजक संतोष ठाकुर, खेलाराम बेसरा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, बबुआ सिंह, प्रदीप बेसरा, रेणु शर्मा, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, विजय तिवारी, जिला मंत्री सुबोध झा, संजीव चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह, आईटी सेल प्रभारी बिनोद सिंह, सह प्रभारी उज्जवल सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, एस टी मोर्चा अध्यक्ष बास्को बेसरा, एस सी मोर्चा अध्यक्ष पोरेश मुखी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री महेंद्र प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें