WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने पश्चिम विधानसभा में जनजाति सम्मलेन का किया आयोजन, झारखंड नामधारी पार्टियों पर बोला हमला

SHARE:

क्ताओं ने कहा- झारखंड नामधारी पार्टियों ने आदिवासी समाज की भावनाओं को भड़का कर झारखंड को जमकर लूटा, भाजपा ने आदिवासी समाज के उत्थान, गौरव और सम्मान के लिए किया कार्य

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर भाजपा महानगर की ओर से रविवार को पश्चिम विधनसभा के मानगो मंडल अंतर्गत गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल के समीप आदिवासी जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक दीपक सुंडी, सहसंयोजक विनोद उमंग एवं जिला अध्यक्ष बिनानंद सिरका के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने भाग लिया। जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह सोय एवं जिला उपाध्यक्ष रमेश बासके ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, सम्मेलन में स्वागत भाषणमोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष बिनानंद सिरका ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन दीपक सुंडी ने किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं जिला के संगठन प्रभारी राम सिंह मुंडा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तथाकथित झारखंड नामधारी राजनीतिक दलों ने हमेशा आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर झारखंड को लूटने और लुटाने का कार्य किया है। यही कारण है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल की सलाखों के पीछे हैं। श्री मुंडा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पिछले 10 वर्षों के दौरान आदिवासी समाज के उत्थान, गौरव और सम्मान के लिए समर्पित रही है। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने कभी भी आदिवासियों की चिंता नही की और ना ही कभी उनके सम्मान के बारे में सोचा है। उन्होंने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार ने आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर अपनी तिजोरी भरने का कार्य किया है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आदिवासी भाई-बहन एवं कार्यकर्ता कमर कस लें और देश में मजबूत इक्षाशक्ति वाली मजबूत सरकार बनाकर नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानसेवक की जिम्मेदारी सौंपें।

सम्मेलन को वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र सरदार, काजू शांडिल एवं अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की ओर से जनजाति समाज के लिए चलाए जा रहे लोककल्याणारी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ लेने हेतु आग्रह किया।

सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा महानगर के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा, भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सरदार, वरिष्ठ नेता मेघवाल टुडू, वरिष्ठ नेता खेलाराम बेसरा व जिला पदाधिकारी रमेश बास्के, विजय सोय, संजय मुंडा, गुलशन टूडू, विनोद माझी, मनोज बोदरा, गोपाल टोप्पो, सुशील हेस्सा, गणेश सरदार व अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर