WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

SHARE:

रविवार को महानगर के जिला कार्यालय पर होगा आयोजन, मंडल कार्यालय एवं बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी। रविवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 71वें बलिदान दिवस पर पार्टी के साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। वहीं, जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के कार्यालय एवं बूथों पर श्रद्धापूर्वक बलिदान दिवस मनाया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को लेकर भाजपा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से जारी प्रेस-विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि महान क्रांतिकारी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रविवार, सुबह 11 बजे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित की जाएगी।

इस दिन जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के सभी मंडलों के मंडल कार्यालय एवं बूथों पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। सुधांशु ओझा ने बताया कि बलिदान दिवस कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी मंडल अध्यक्ष व जिला स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर