Jamshedpur : मुख्यमंत्री रविवार को घाटशिला में, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का करेंगे वितरण व योजनाओं का शिलान्यास

SHARE:

बुरुडीह डैम का पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाएगा अवलोकन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन रविवार 23 जून को घाटशिला के मउभण्डार स्थित ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण व योजनाओं का शिलान्यास तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुरुडीह डैम का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही पावड़ा में आयोजित माझी परगना महाल के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री झारखण्ड के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : ऑनलाइन गेम से होने वाले दुष्प्रभाव विषय पर ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम के द्वारा महिलाओं के बीच विचार गोष्ठी का आयोजन

साथ ही कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक घाटशिला रामदास सोरेन मौजूद रहें। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने घाटशिला के मऊभंडार स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के साथ-साथ पावड़ा में माझी परगना महाल सम्मेलन स्थल एवं बुरुडीह डैम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई, गणमान्य व्यक्तियों एवं लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय की सुविधा, चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस सेवा और आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। हर स्तर पर अधिकारियों को सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसकी पुनर्समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान डीएफओ ममता प्रियदर्शी, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनंत कुमार, अपर उपायुक्त रोहित सिन्हा, निदेशक एनईपी अजय साव, एडीएम ( एसओआर), डीसीएलआर, एसडीएम घाटशिला, डीटीओ, डीपीआरओ (जनसंपर्क), बीडीओ, सीओ घाटशिला समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर