Jamshedpur : पूर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा बुधवार को, पूर्वी में विधायक भानु प्रताप साही एवं पश्चिम में सांसद मनीष जायसवाल होंगे शामिल

SHARE:

भाजपा की तैयारी हुई पूरी, जुटेंगे विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता, सांसद विद्युत महतो भी रहेंगे मौजूद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा पूरे प्रदेश के सभी विधानसभा में लगातार आयोजित की जा रही है। बुधवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा सुनिश्चित की गई है। अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा में सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल एवं पश्चिम विधानसभा में बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगी। जमशेदपुर पुर्वी के संकल्प सभा में भवनाथपुर के विधायक सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप साही एवं पश्चिम विधानसभा में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल मुख्यरूप से शामिल होंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : विद्यापतिनगर ट्रांसपोर्ट मैदान में इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए झामुमो नेता ने छेड़ी मुहिम

वहीं, समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही, पार्टी के वरीय नेताओं के संग मंडल एबं बूथ स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। समारोह के दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक मत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा के सभी मंडलों के छह बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के साथ विधानसभा स्तर पर दस बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ समिति को सम्मानित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि दोनों विधानसभा में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा के निमित्त सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। बुधवार को सुबह 11 बजे से जमशेदपुर पुर्वी एवं संध्या 5 बजे से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा होगी। सुधांशु ओझा ने बताया कि अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। संकल्प सभा में संगठनात्मक चर्चा एवं रणनीति तय करने के साथ पिछले साढ़े चार साल से राज्य की वर्तमान झामुमो-कांग्रेस एवं राजद सरकार की वादाखिलाफी, व्याप्त भ्रष्टाचार एवं नाकामियों के खिलाफ तेज संघर्ष का भी शंखनाद होगा।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें