Jamshedpur : 10 जून से टाटानगर होकर चलने वाली हावड़ा-रांची वंदे भारत के समय में बदलाव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटानगर स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेन नंबर 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत के समयसारणी में बदलाव किया गया है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने नई समय सारणी जारी कर दी है। यह समय सारणी 10 जून 2024 से लागू होगी. पूर्व में वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3.45 बजे हावड़ा से रवाना होती थी और शाम 7.05 बजे टाटानगर पहुंचती थी। पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन शाम 7.10 बजे रांची के लिए रवाना हो जाती थी और रात 10.50 बजे रांची पहुंचती थी। नए समय के अनुसार यह ट्रेन दोपहर 3.45 की जगह दोपहर 2.35 बजे हावड़ा से खुलेगी और शाम 5.45 बजे टाटानगर पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद 5.50 में रांची के लिए रवाना होगी और रात 10 बजे रांची पहुंचेगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें