Jamshedpur Court : अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह कर उड़ेला गुलाल, कई न्यायाधीश भी रहे मौजूद, जरुरी खबर आई- इस गर्मी नहीं होगा मॉर्निंग सेशन, खुशी की लहर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अजीत कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव और उपस्थित सभी माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अन्य जिला दंडाधिकारी के साथ जिला बार संघ के महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भकत, उनके साथ कार्यकारिणी सदस्य गौरव कुमार पाठक, आलोक कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, लूसी कछप, रंजन मिश्रा और जिला बार संघ के सम्मानित अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, नीरज कुमार, रविंद्र कुमार, नवीन प्रकाश, चेतन प्रकाश, अरविंद कुमार मिश्रा, रमेश प्रसाद, केशव सिंह, राजीव कुमार, संजीव कुमार झा, अनिल कुमार वर्मा, मिथिलेश सिंह के साथ-साथ लगभग 100 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने मिलजुल कर होली मिलन समारोह संपन्न किया.

इस समारोह में व्यवहार न्यायालय के परिसर में स्थित शिव मंदिर में भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ. साथ ही साथ सभी अधिवक्ताओं में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी, जब पता चला कि झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्टार जनरल मनोज प्रसाद के द्वारा एक पत्र जारी किया गया है कि पूरे राज्य के सभी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र द्वारा बताया गया है कि इस वर्ष अप्रैल माह से जून माह तक चलने वाले मॉर्निंग कोर्ट का सेशन अब नहीं होगा. उसे समय में भी पूर्व के भांति दैनिक कोर्ट यानी 10:30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक चलेगा, जिससे न्याय मिलने में सभी को सुविधा होगी और बीच में में महीना के अंतिम से लेकर जून महीना में 15 दिन का ग्रीष्मावकास रहेगा, जो पूर्व में बताया जा चुका है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर