फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पूर्वी सिंहभूम जिला के डुमरिया प्रखंड के कासमार गांव का दौरा मंगलवार को करेंगे। इस संबंध में उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया है।

सरयू राय ने बताया कि कासमार गांव के ग्रामीण उनके बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय पर मिलने आए थे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि डुमरिया के अंचल अधिकारी द्वारा दी गयी गलत सूचना के आधार पर जिला खनन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम ने उनके गांव के समीप पत्थर खनिज का उत्खनन पट्टा स्वीकृत कर लिया है।

ग्रामीणों ने राय को अंचल अधिकारी द्वारा निर्गत किया गया पत्र (संख्या 99, दिनांक 10.03.2023) की छायाप्रति दी और बताया कि पत्र में अंकित निर्धारित बिंदुओं के विषय में उल्लेख गलत है। इस कारण से भारी ब्लास्टिंग होने के कारण उनके गांव के घरों में दरार हो गई है। गांव का जल स्तर नीचे चला गया है। दूसरे गांव से पीने का पानी लाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने राय से आग्रह किया कि वह उनके गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण करें और वस्तुस्थिति से प्रशासन को अवगत कराएं। कासमार के ग्रामीणों के अनुरोध पर सरयू राय 3 फरवरी को घटनास्थल का निरीक्षण के लिए जाएंगे।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version