Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : ऑनलाइन केवाईसी के नाम पर कदमा के व्यक्ति के 50 हजार की साइबर ठगी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत ईसीसी फ्लैट निवासी प्रियजीत चटर्जी साइबर क्राइम का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 50 हजार की साइबर ठगी कर ली. इसको लेकर प्रियजीत ने कदमा थाना में मोबाइल नंबर 9586462722 के धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्रियजीत ने बताया कि उनका खाता एसबीआई बैंक में है. 26 अप्रैल को उन्हें एक नंबर से मैसेज आया जिसमें बताया गया कि खाते में केवाईसी नहीं है. केवाईसी नहीं करवाने पर खाते से लेनदेन की सुविधा को बंद कर दिया जाएगा.

प्रियजीत ने बताया कि मैसेज में केवाईसी के लिए एक लिंक दिया गया था. लिंक पर क्लिक करने पर एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी भारी जिसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी आया. ओटीपी डालते ही खाते से 50 हजार रुपये कट गए. इधर, कदमा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर