Jamshedpur : डालसा की मोबाइल वैन पटमदा पहुंची, चलाया गया कानूनी जागरूकता अभियान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार , न्याय सदन, सिविल कोर्ट जमशेदपुर के निर्देशन में मोबाईल वैन द्वारा गुरुवार को पटमदा प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान डालसा टीम में शामिल पीएलवी दिलीप जायसवाल, सदानंद महतो, सुजय दत्ता, शिव शंकर महतो, नंदा रजक, बुधेश्वर मुर्मू, लक्ष्मीकांत गोप, फटिक चंद्र महतो एवं आशीष प्रजापति शामिल थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उक्त जागरूकता अभियान पटमदा के रांगाटांड, माचा, बिडरा, पटमदा बस्ती , काशीडीह, सुन्दरपुर आदि जगहों में जरूरतमंद लोगों के बीच कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें पीएलवी द्वारा डालसा के कार्य व उद्देश्य के बारे में बताया गया।

साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम , चाईल्ड प्रोटेक्शन , शिशु प्रोजेक्ट, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, नशापान, आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा राज्य एवम केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें