Jamshedpur Dbms Collage : राष्ट्रीय सेवा योजना ने आयोजित किया ओरिएंटेशन कार्यक्रम, नवस्वयंसेवकों को जिम्मेदारियों से कराया गया अवगत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई–1 द्वारा सत्र 2025–2027 के नवचयनित स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम कुमारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य नवस्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, आदर्शों, कार्यप्रणाली तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराना था। स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा एनएसएस के मूल मंत्र “स्वयं से पहले आप” की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन सिद्धि एवं सृष्टि ने किया। तृषा ने प्रेरणादायी वक्तव्य प्रस्तुत किया, जबकि शौमिनी ने सेवा, राष्ट्रभक्ति एवं युवा शक्ति पर आधारित ओजस्वी कविता का पाठ कर सभी को प्रेरित किया। निक्की एवं प्रिया ने बैज वितरण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल तथा समस्त शिक्षकगण द्वारा नवचयनित स्वयंसेवकों को एनएसएस बैज प्रदान किए गए। इसके उपरांत सभी स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना की शपथ ग्रहण करते हुए समाज सेवा, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण तथा मानवीय मूल्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण स्वयंसेविका मेघा कुमारी का अनुभव-साझाकरण रहा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में अपने अनुभवों को साझा करते हुए स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण एवं सामुदायिक सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, समस्त शिक्षकगण एवं सहायक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों से यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक एवं सफल रहा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें