Kolkata/Khadagpur : दक्षिण पूर्व रेलवे में अधिकारियों का तबादला, ज्ञान रंजन नायक बने डीसीएम खड़गपुर

SHARE:

 दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय ने जारी किया आदेश, खड़गपुर और झारग्राम में प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय, गार्डन रीच, कोलकाता द्वारा जारी कार्यालय आदेश संख्या 155/2026 के तहत दो अधिकारियों के पदस्थापन एवं पदनाम परिवर्तन के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 17 जून 2026 को सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद जारी किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आदेश के अनुसार ज्ञान रंजन नायक, जो वर्तमान में एसीएम-III/खड़गपुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित कर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (डीसीएम), खड़गपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह व्यवस्था डीसीएम (फ्रेट)/चक्रधरपुर के पद को पुनर्नामित कर डीसीएम/खड़गपुर के रूप में संचालित करने के लिए की गई है।

वहीं बिनय कुमार सिंह, जो एएआरएम/झारग्राम के पद पर कार्यरत थे, उन्हें एआरएम/झारग्राम के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके लिए डीओएम (चेजिंग)/खड़गपुर के रिक्त पद को पुनर्नामित कर एआरएम/झारग्राम के रूप में संचालित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने पोस्ट कोड आवंटन के तहत श्रेय सिंह (एओएम/खड़गपुर) को पीसी: 11SE8P023 तथा मानस मनु (एओएम/चक्रधरपुर) को पीसी: 11SE8P019 के विरुद्ध पदस्थापित किया है।

आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद का प्रभार छोड़कर नए पद का कार्यभार ग्रहण करने तथा इसकी सूचना मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति और पदस्थापन न्यायालय में लंबित मामलों तथा विभागीय नियमों के अधीन रहेगा।

दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय ने जारी किया आदेश, खड़गपुर और झारग्राम में प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें