Jamshedpur : पुलिस परिवारों को मिला आधुनिक बाल उद्यान का उपहार, एसएसपी पियूष पांडे ने किया उद्घाटन

SHARE:

गोलमुरी पुलिस केंद्र में बच्चों के मनोरंजन और परिवारों के लिए सुरक्षित माहौल की पहल, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के पुलिस केंद्र, गोलमुरी में शुक्रवार को पुलिस परिवारों के लिए एक नई सौगात जुड़ गई। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियूष पांडे ने नवनिर्मित “पुलिस परिवार बाल उद्यान” का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी, जवान, उनके परिवारजन और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उद्यान को विशेष रूप से पुलिसकर्मियों के परिवारों एवं बच्चों के लिए विकसित किया गया है। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खेल उपकरण और आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उद्घाटन के बाद बच्चों और परिजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने नई सुविधा का स्वागत किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी पियूष पांडे ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के कारण परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में यह बाल उद्यान परिवारों को एक सुरक्षित, आनंददायक और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परिसर पुलिस परिवारों के लिए मिलन और मनोरंजन का केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन उद्यान के भ्रमण और बच्चों के साथ संवाद के साथ हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर