WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त ने बाल सुधार गृह व संप्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित बाल सुधार गृह व संप्रेक्षण गृह का जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी उपस्थित थीं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा पूरे परिसर की जांच की गई, साथ ही सीसीटीवी से निगरानी का भी जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के प्रत्येक वार्ड, रसोई, क्लासरूम, स्टोर रूम, आदि का जायजा लिया। उन्होने बच्चों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना तथा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही उपलब्ध हो।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : जुगसलाई टिस्को पावर हाउस गेट के सामने जानलेवा स्पीड ब्रेकर का मामला उठा

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बाल बंदियों के खेलने व अन्य गतिविधियों की भी जानकारी ली और निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन योग भी करायें। उन्होने बच्चों को नशापन से दूर रहने, मन लगाकर पढ़ाई करने एवं एक आदर्श नागरिक बनने की सीख दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को एक अच्छा माहौल दिया जाये ताकि जब वे यहां से बाहर निकले तो एक अच्छे नागरिक बनकर समाज निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि यहां बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय एवं पठन-पाठन के अलावा पाठ्यक्रम सहगामी अन्य क्रियाकलापों में भी उनकी रूचि उत्पन्न की जाय। इससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाकर उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने में सहयोग किया जा सके। सम्प्रेक्षण गृह की समुचित व व्यापक साफ-सफाई, शौचालय की साफ-सफाई व खेल, पठन-पाठन की व्यवस्थाओं को पूरी तरह से सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर