Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन पर जोर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड राज्य में जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा विशेष निर्देश दिए गए हैं. इन निर्देशों के तहत पदाधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने और कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है. इसी कड़ी में धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने दूसरी पाली में इंटर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्रेजुएट कॉलेज में परीक्षा संचालन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए और कदाचार से निपटने के लिए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

इसे भी पढ़ें Giridih : बेंगाबाद मिडिल स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ एक माह का मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण में कदाचार पर नजर, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

साथ ही, एसडीओ घाटशिला सुनिल चंद्र, एलआरडीसी घाटशिला नीत निखिल सुरीन, एलआरडीसी धालभूम गौतम कुमार, सभी बीडीओ और सीओ द्वारा भी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है. इस दौरान परीक्षाओं के लिए नियुक्त किए गए स्टैटिक, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा कदाचार मुक्त ढंग से संचालित हो. प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी भी छात्र को धोखाधड़ी या कदाचार करते हुए पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : महाशिवरात्री को लेकर यातायात नियमों में 26 फरवरी को किया गया बदलाव समेत मानगो की अपराध से जुड़ी दो खबरें अंदर पढ़ें एक क्लिक में

छात्रों को कदाचार से बचने की सलाह

इस वर्ष के वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में घाटशिला अनुमंडल में 26 और धालभूम अनुमंडल में 45, कुल 71 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है. वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए घाटशिला अनुमंडल में 12 और धालभूम अनुमंडल में 23, कुल 35 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं. इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 25,380 परीक्षार्थी और इंटर परीक्षा में कला संकाय में 13,595, विज्ञान में 4,697 और वाणिज्य में 3,964 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर