Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डिमना मुख्य सड़क की नाली जाम से मधुसूदन टेकचंद अपार्टमेंट के लोग कैद, बच्चों की पढ़ाई ठप

SHARE:

  • नाली की सफाई नहीं होने से बोरिंग में गंदा पानी घुसा, स्थानीय लोग नगर निगम की निष्क्रियता से नाराज
  • स्थानीय लोग नाली समस्या के स्थायी समाधान की मांग पर अड़े

फतेह लाइव, रिपोर्टर

डिमना मुख्य सड़क की नाली लंबे समय से जाम रहने के कारण मधुसूदन टेकचंद अपार्टमेंट के निवासियों का जीवन कठिन हो गया है. अपार्टमेंट के पार्किंग बेसमेंट में नाली के गंदे पानी का जमाव हो गया है, जिससे पूरा बेसमेंट पानी से भर गया है और फ्लैट का पानी भी नाली में निकल नहीं पा रहा है. स्थानीय निवासी भाजपा नेता विकास सिंह को लेकर समस्या से अवगत कराते हुए कह रहे हैं कि पिछले पंद्रह दिनों से वे अपने घरों में कैद हैं और आवागमन बाधित है. महिला पूजा अग्रवाल ने बताया कि बच्चों का विद्यालय जाना भी बंद हो गया है. नाली के गंदे पानी के कारण घरों में बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे कई लोग डायरिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ गए हैं.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “सेवा” के तहत लोहरदगा स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से मिर्गी के मरीज को मिली मदद

Gambhir Car Associate Motion Ads

नाली जाम से प्रभावित परिवारों ने नगर निगम से की तुरंत कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासी संजय अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कई बार नगर निगम अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. लोगों का कहना है कि लगभग पंद्रह वर्षों से वे इस फ्लैट में रह रहे हैं, लेकिन इतनी गंभीर समस्या पहले कभी नहीं आई. जब से डिमना मेन रोड में नाली बनाई गई है, तब से नाली की सफाई कभी नहीं हुई है. इस लापरवाही का खामियाजा सोसाइटी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है. वे चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जल्द सफाई नहीं हुई, तो वे जन आंदोलन समेत सड़क पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “NARCOS” के तहत गोरखपुर एक्सप्रेस से 12.1 किलोग्राम गांजा बरामद

नगर निगम की उपेक्षा के कारण नाली जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

इस अवसर पर सोसाइटी के कई सदस्य जैसे विश्वनाथ खत्री, संजय अग्रवाल, अरुण दत्ता, रीता दत्ता, शंकर अग्रवाल, गीता खत्री, देवाशीष मुखर्जी, उदयकांत नंदी, पिंटू पोद्दार, सज्जन कुमार अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रजत खत्री, नारायण गोप, मीता मुखर्जी, पूजा अग्रवाल, स्वेता खत्री, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद थे, जिन्होंने नगर निगम की लापरवाही और इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर