Jamshedpur : धातकीडीह मेडिकल बस्ती में 23 सेट जर्सी का वितरण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के धातकीडीह मेडिकल बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में अरुणा समिति क्लब के खिलाड़ियों के बीच 23 सेट जर्सी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुमन महतो एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह थे।

इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान करते हुए खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं को अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जर्सी वितरण कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्लब के सदस्यों की भी सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान विशाल मुखी, पितेन तथा शाहरुख मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अरुणा समिति क्लब के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद सुमन महतो एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वे खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर