WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ॐ नमः शिवाय और बोलबम के उद्घोष से गूंज उठा बड़ौदा घाट से बागबेड़ा गाड़बासा चिंताहरण महादेव मंदिर

SHARE:

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, जिला परिषद सदस्या कविता परमार, कुसुम पूर्ति के आलावे श्री श्री महाराज मेघान्द सरस्वती ने लगाई हाजिरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

पवित्र माह सावन महीना के आखिरी सोमवारी के दिन बागबेड़ा बड़ौदा घाट से विशाल कावड़ यात्रा निकली, जो बागबेड़ा स्थित गाड़ाबास शीतला माता मंदिर में चिंताहरण महादेव मंदिर में कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया गया। ढोल नगाड़े के साथ डीजे पर बजते भजन की धुन पर थिरकते बच्चियां, महिलाएं और युवा के साथ साथ सभी कावड़ी शामिल हुए।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कावड़ यात्रा में बतौर कांवड़िया के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, जिला परिषद सदस्या कविता परमार, कुसुम पूर्ति, जूना अखाड़ा समिति के श्री श्री मेघानन्द सरस्वती महाराज ने पैदल जल लेकर यात्रा पूरी की और बाबा चिंताहरण महादेव के दरबार में हाजिरी लगाई।

हाजिरी लगाने आए पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा की देवो के देव महादेव के दरबार में हाजिरी लगाने और ईश्वरीय कार्य में लोगों की रुचि दिनों दिन बढ़ते जा रहा है और ऐसा होने से समाज को मजबूती मिलती है। साथ ही मंदिर की भव्यता और स्थानीय महिलाओं का बाबा के प्रति आस्था और भक्ति अविस्मरणीय है।

कविता परमार ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का स्नेह पूजा पाठ और भक्तिमय माहौल में अलग अनुभूति मिलती है, जो क्षेत्र को गौरवान्वित करता है। मुझे गर्व है की मैं इस क्षेत्र की जनप्रतिनिधि हूं।

कुसुम पूर्ति ने कहा की भारतीय परिधान और गेरुआ कलर में महिलाओ के भक्तिमय कदमताल मिलाकर पैदल पदायात्रा यह दर्शाता है की आज भी धरती पर ईश्वर के प्रति सच्ची निष्ठा और सच्ची संप्रभुता और विश्वसनीयता बना हुआ है।

आयोजनकर्ता में मुख्य रूप से कन्हैया सिंह ने बताया की आस पास की महिलाओं और बुजुर्गो का समन्वय और अपार भक्तिमय माहौल को देख भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और विश्वास यह प्रतीत होता है की हिंदुओं के पवित्र माह सावन माह और भगवान शिव के प्रति लोगों का आस्था महादेव की भक्ति को दर्शाता है। प्रत्येक वर्ष इसी तरह बल्कि इससे बढ़कर और भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित होता रहेगा, ताकि लोगों की आस्था और भक्ति कमजोर नहीं हो।

जलाभिषेक के बाद सभी कांवड़ियों और बाबा के भक्तों को जलपान कार्य गया। इसके बाद संध्या बेला में शिव भजन के बाद शिव आरती कराया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री झारखंड सरकार रामचंद्र सहिस, जिला परिषद सदस्या कविता परमार, जिला परिषद सदस्या कुसुम पूर्ति, श्री श्री मेघानंद सरस्वती, आजसू नेता कमलेश दुबे, रजनीश कुंवर, आनंदी ओझा, बर्जेश सिंह, अप्पू तिवारी, सुधीर सिंह, आकाश सिन्हा, प्रमोद चौबे, ललन झा, राजेंद्र सोनकर, प्रवीन प्रसाद, अरूप मल्लिक, मृत्युंजय सिंह, विजय कुमार, दिनेश शर्मा, मनोज यादव, रजनीश सिंह, सुनील मिश्रा, विनय शर्मा, अयोध्या यादव, नथुनी साह, संजय प्रसाद, विशाल नायक, माधो सिंह, विवेक सिंह, राजीव कुमार, रौनी, प्रमोद सिंह, सुनीता सिंह, राहुल प्रजापति, समरेश सिंह, श्नेहा सिंह, संदीप सिंह, पूजा कुमारी, छोटू सिंह, आकाश सिंह, समेत हजारों महिला और युवा शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर